{"_id":"65cd2fc4a921cb1b2d0bb248","slug":"get-kyc-done-for-fastag-soon-otherwise-you-will-have-to-pay-double-tax-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-115759-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जल्द करा लें फास्टैग की केवाईसी, नहीं तो लगेगा दोगुना टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जल्द करा लें फास्टैग की केवाईसी, नहीं तो लगेगा दोगुना टैक्स
Thu, 15 Feb 2024 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 15 Feb 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
छपवा टोल प्लाजा पर आते जाते वाहन ।
नौतनवा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले वाहनों के लिए फास्टैग का नो योर कस्टमर (केवाईसी) कराने की अंतिम तिथि 29 फरवरी है। इस बीच केवाईसी नहीं कराने वाले वाहन स्वामियों की मुश्किलें बढ़ जाएगी। उन्हें दोगुना टोल टैक्स देना पड़ेगा।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली की दक्षता बढ़ाने और टोल प्लाजा पर निर्बाध रूप से आवाजाही की सुविधा प्रदान करने के लिए एक वाहन एक फास्टैग पहल लागू किया है। इसका उद्देश्य कई वाहनों के लिए एकल फास्टैग का प्रयोग हो सके। बताया गया कि इसके पहले वाहन स्वामी एक फास्टैग बनवा लेते थे और जब उसका रिचार्ज खत्म हो जाता था, तो दूसरा बनवा लेते थे, जब वाहन टोल प्लाजा पर जाता तो दोनों फास्टैग शो करता, जिससे टोल टैक्स देने में समस्या होती और टोल प्लाजा पर जाम लग जाता था। इससे एक विशेष वाहन के लिए कई फास्टैग उपयोगकर्ताओं के व्यवहार को रोकने के लिए एनएचआई ने एक वाहन एक फास्ट टैग का शुभारंभ किया है।
एनएचआई फास्टैग धारकों को भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा निर्देशों के अनुरूप केवाईसी अपडेट करके अपने नवीनतम फास्टैग की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए भी प्रोत्साहित कर रहा है। बकाया धनराशि के साथ अपूर्ण केवाईसी वाले फास्टैग को 29 फरवरी 2024 के बाद बैंकों द्वारा निष्क्रिय कर ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। इससे वाहन स्वामियों को समस्या होगी।
विज्ञापन
छपवा टोल प्लाजा के मैनेजर विक्रम सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने एक वाहन एक फास्ट टैग लागू किया है। फास्टैग का केवाईसी करने की अंतिम तारीख 29 फरवरी है। केवाईसी नहीं कराने पर दोगुना टोल टैक्स देना पड़ेगा।