फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Get fresh in pm housing constructio

प्रधानमंत्री आवास निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

Sat, 21 Nov 2020 11:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Get fresh in pm housing  constructio
प्रधानमंत्री आवास निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
विज्ञापन

महराजगंज। सीडीओ पवन अग्रवाल ने शनिवार को विकास भवन सभागार में बीडीओ, एडीओ पंचायत, एपीओ के साथ बैठक की। इसमें प्रधानमंत्री आवास निर्माण, मनरेगा, सामुदायिक शौचालय, हर घर नल योजना की समीक्षा की। उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिए कि जिन लाभार्थियों के खाते में प्रधानमंत्री आवास निर्माण के पहली किस्त भेजी गई है और मानक के अनुसार कार्य पूर्ण कर लिया गया है, ऐसे लाभार्थियों के खाते में दूसरी किस्त भेज दी जाए।

सीडीओ ने कहा कि कायाकल्प योजना के तहत जिन स्कूलों में अब भी कार्य अपूर्ण हैं, वहां जल्दी पूरा कराया जाए। बीडीओ अपने-अपने क्षेत्र में जिन स्कूलों में ऑपरेशन कायाकल्प से कार्य पूर्ण कर लिया गया है, वहां का कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र भेजें। स्कूलों में दिव्यांग शौचालय पर विशेष ध्यान दें। जिन गांव में सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है, उन गांवों के स्वयं सहायता समूह को शौचालय हैंडओवर किया जाए। उन्होंने डीपीआरओ को निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों व रोजगार सेवकों को बुलाकर जरूरी प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत कार्ययोजना तैयार कर उसे अपलोड किया जाए। इस मौके पर परियोजना निदेशक ग्राम विकास विभाग राजकरन पाल, जिला पंचायत राज अधिकारी केवी वर्मा, एई जलनिगम एके अग्रवाल, एसडीएम सदर साई तेजा सीलम, सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी नित्यानंद, बीएसए ओम प्रकाश यादव, जिला परियोजना समन्वयक एके उपाध्याय, अपर जिला परियोजना प्रबंधक विशाल, सभी बीडीओ, एडीओ पंचायत, एपीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed