फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Get e-KYC done by 30th, otherwise you will be deprived of ration

Maharajganj News: 30 तक करा लें ई-केवाईसी नहीं तो राशन से हो जाएंगे वंचित

Wed, 18 Jun 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 18 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Get e-KYC done by 30th, otherwise you will be deprived of ration
महराजगंज। जिले में अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों के यूनिट लाभार्थियों की ई-केवाईसी सुस्त गति से चल रही है। 30 जून तक ई-केवाईसी न कराने वाले राशन से वंचित हो सकते हैं।
विज्ञापन

विभाग का कहना है कि 30 जून तक राशन कार्डाें में यूनिटों का ई-केवाईसी का तिथि निर्धारित किया गया है। अगर इस बार राशन कार्ड धारक ई-केवाईसी कराना भूल गए तो हमेशा के लिए राशन से वंचित हो जाएंगे। जिले में अंत्योदय कार्डधारक 66 हजार 619 हैं, जबकि इसमें दो लाख 41 हजार 502 यूनिट लाभार्थी हैं। इसके अलावा पात्र गृहस्थी के चार लाख 42 हजार 974 कार्डधारक है।
विज्ञापन

इसमें 18 लाख 19 हजार 800 यूनिट लाभार्थी हैं, लेकिन अभी तक अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों में कुल 17 लाख, 12 हजार 158 यूनिट का ई-केवाईसी हुआ है। तेंदुअहिया के धमेंद्र ने बताया कि कोटेदारों की लापरवाही के कारण समय से राशन कार्डधारकों का परिवार के यूनिट संख्या के मुताबिक ई-केवाईसी नहीं हो पा रहा है। विभाग का कहना है कि सरकार ने वितरण प्रणाली में बदलाव किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें पहले ई-पास मशीन से वितरण करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके बाद अब आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक मशीन की शुरुआत की है। इस पर अनाज के साथ ही अंगूठा लगता है, तभी कोटेदार राशन दे सकता है।

इसके साथ ही राशन कार्ड से आधार सीडिंग के साथ ई-केवाईसी कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसमें राशन कार्ड में परिवार के जितने लोगों का नाम है उन सभी यूनिट लाभार्थियों का आधार सीडिंग होना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed