फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   get 8 corona positive in one day

एक दिन में आठ कोरोना पॉजिटिव मिले

Thu, 21 May 2020 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
get 8 corona positive in one day
जिले में फिर मिले आठ कोरोना पॉजिटिव, बढ़ाई गई सतर्कता
विज्ञापन

अब संख्या बढ़कर ह़ुई 23, संक्रमितों में पति पत्नी भी शामिल
महराजगंज। जिले में बृहस्पतिवार को आठ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। एक साथ आठ संक्रमित सामने आते ही प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। स्थिति को देखते हुए लोग पहले से ज्यादा सतर्क हो गए हैं। बृहस्पतिवार को आठ कामगारों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से अब संख्या बढ़कर 23 हो गई है, इसमें पति-पत्नी भी शामिल हैं। जिले में अब तक 31 केस सामने आए हैं, इनमें से 23 का इलाज चल रहा है। सात लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है।
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को आठ पॉजिटिव केस मिले हैं। उसमें चार दूसरी बार जांच में पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना संक्रमितों में एक बृजमनगंज क्षेत्र के सोनचिरईया बहदुरी का है। यह भिवंडी से पांच मई को आया था। नौतनवां क्षेत्र के नरायनपुर का युवक भी कोरोना संक्रमित मिला, यह हैदराबाद से आठ मई को आया था। घुघली क्षेत्र के पकड़ियार विशुनपुर गांव के दो व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव मिले। ये लुधियाना से आठ मई को आए थे। इसके अलावा संक्रमितों में एक व्यक्ति सिसवा क्षेत्र के रमपुरवां का है। यह गुजरात बडोदरा से आठ मई को आया था। वहीं बृजमनगंज क्षेत्र के बहदुरी बाजार के पति-पत्नी भी कोरोना संक्रमित मिले हैं, ये 14 मई को मुंबई से आए थे। सिसवां क्षेत्र के खेसरारी भरपटिया का एक व्यक्ति मुंबई से 13 मई को आया था। इन सभी की जांच रिपोर्ट 21 मई को आई है, जिसमें कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

जिले में अब तक कोरोना के मामले
महराजगंज। 14 मई को भेजे गए नमूनों में एक पॉजिटिव मिला। यह मुंबई से आने वाला प्रवासी कामगार है, जो हरपुर दर्जी टोला बृजमनगंज का रहने वाला है। वहीं बीते शुक्रवार को तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। ये सभी गुड़गांव, मुंबई, दिल्ली से आए थे। जांच के लिए नमूने 13 मई को गोरखपुर मेडिकल कालेज भेजे गए थे। सोनरा गांव का युवक गुड़गांव से 13 मई को आया। वहीं घुघली क्षेत्र के हरखी निपनिया का युवक मुंबई एवं पिपरा रतनपुर निवासी युवक दिल्ली से आया। 14 मई को इन तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं बीते 10 मई को भेजे गए नमूनों में एक नमूना पॉजिटिव मिला था। वह युवक दिल्ली से आया, जिसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। नौतनवां मॉडर्न एकेडमी स्कूल क्वारंटीन सेंटर में रुके नेपाली नागरिकों की जांच रिपोर्ट 12 मई को मिली थी, जिसमें एक नेपाली नागरिक पॉजिटिव मिला। यह मुंबई से आया है। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है। दो मजदूरों की जांच रिपोर्ट 13 मई को पॉजिटिव मिली। एक दिल्ली से और दूसरा मुंबई से आया है। एक युवक फरेंदा एवं दूसरा मिठौरा क्षेत्र के मोहनापुर का निवासी है। 15 मई को भेजे गए नमूनों में 2 पॉजिटिव मिले, जो मुंबई से ट्रेन से आने वाले प्रवासी कामगार हैं। महुआ महूई तथा कांध सदर के निवासी हैं, जिनकी स्क्रीनिंग फरेंदा स्थित जयपुरिया सेंटर में की गई थी। लक्षण पाए जाने पर जांच के लिए नमूने भेजे गए थे। वहीं 16 मई की जांच रिपोर्ट में दो कोरोना पॉजिटिव मिले, यह दोनों प्रवासी कामगार दिल्ली से आए हैं, जिसमें से एक चेहरी का निवासी है और दूसरा मुजुरी मिठौरा का निवासी है। 19 मई को आई रिपोर्ट में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले। दो महुआ महुई फरेंदा ,जो मुंबई के प्रवासी कामगार हैं। वही एक भोलापुरवा ठाकुरनगर कैंपियरगंज का है। सभी पॉजिटिव मिले मरीजों को मेडिकल कालेज गोरखपुर में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed