{"_id":"61d9d08e33b57a3b76252d0b","slug":"gave-notice-23-school-maharajganj-news-gkp4229948168","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा विवरण पोर्टल पर अपलोड न करने वाले 23 विद्यालयों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा विवरण पोर्टल पर अपलोड न करने वाले 23 विद्यालयों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवा विवरण पोर्टल पर अपलोड न करने वाले 23 विद्यालयों को नोटिस
अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से भेजी गई नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित होने वाले 23 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों को नोटिस जारी की गई है। यह नोटिस विद्यालयों को शिक्षकों व कर्मियों के सेवा विवरण व अभिलेखों को मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड न करने के कारण दी गई है। यह भी कहा गया है कि यदि अविलंब प्रगति नहीं सुधरी तो संबंधित प्रधानाचार्यों का वेतन बाधित किया जाएगा।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित होने वाले सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों को निर्देशित किया गया था कि वे विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों व कर्मियों का सेवा विवरण व शिक्षण-प्रशिक्षण अभिलेख मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें। बीएसए ओमप्रकाश यादव ने बताया कि निर्देशों की अवहेलना पर विद्यालयों को नोटिस जारी करते हुए अविलंब सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
सेवा विवरण व अभिलेखों को अपलोड कराने में रुचि न दिखाने वाले बृजमनगंज क्षेत्र के रामचंद्र लघु माध्यमिक विद्यालय व चिनगुद राय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, सिसवा क्षेत्र के हनुमतपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय, बृजनरायन स्मारक पूर्व माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय व जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय, निचलौल ब्लॉक के डॉ. भीमराव आंबेडकर लघु माध्यमिक विद्यालय, पनियरा ब्लॉक के मदन मोहन मालवीय, जनता जूनियर हाईस्कूल, धर्मेंद्र कुमार जनता लघु माध्यमिक विद्यालय, जनता लघु माध्यमिक विद्यालय व चमेली देवी जूनियर हाईस्कूल बेनीगंज, परतावल ब्लॉक के शहीद बख्शीश अली, श्रवण कुमार पूर्व माध्यमिक विद्यालय व बापू लघु माध्यमिक विद्यालय नटवा जंगल, सदर ब्लॉक के जनता जूनियर हाईस्कूल, रामअधार कन्या जूनियर हाईस्कूल, सिद्धार्थ पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय, फरेंदा के वाईएन सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय, नौतनवा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमहा सेमरहना तथा लक्ष्मीपुर के रामहर्ष दास सरस्वती लघु माध्यमिक विद्यालय तथा बाबा मोहनदास पूर्व माध्यमिक विद्यालय पतरेंगवा को नोटिस जारी हुई है।