{"_id":"68a0de187c799577b70109bb","slug":"gave-information-about-disease-and-pest-management-in-crops-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-157246-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फसल में रोग और कीट प्रबंधन के बारे में जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फसल में रोग और कीट प्रबंधन के बारे में जानकारी दी
विज्ञापन
महराजगंज। विकास भवन सभागार में डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन सर्विस फॉर इनपुट डीलर के तहत देशी प्रोग्राम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य खाद-बीज दुकानदारों को कृषि क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और प्रबंधन के बारे में जागरूक करना था।
ट्रेनर विमल कुमार निगम ने फसल में रोग और कीट प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने दुकानदारों को कीटों और रोगों की पहचान, उनके नियंत्रण के उपाय, और सुरक्षित कीटनाशकों के उपयोग के बारे में बताया।
प्रशिक्षण में दुकानदारों को यह समझाया गया कि किस तरह वे किसानों को सही सलाह देकर उनकी फसल की गुणवत्ता और उत्पादकता बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। विमल कुमार ने धान की फसल में होने वाली प्रमुख बीमारियों जैसे ब्लास्ट, झुलसा रोग, और कीटों जैसे तना छेदक और भूरा पौध फुदका के प्रबंधन के उपाय सुझाए। इस दौरान अरुण, अमर, कन्हैया, ओमप्रकाश, दिलीप, और रामकृपाल आदि मौजूद रहे।