{"_id":"69b477d2a0a53923b8065e04","slug":"gas-not-available-food-cooked-on-stove-at-mass-wedding-ceremony-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-173244-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नहीं मिली गैस, सामूहिक विवाह समारोह चूल्हे पर बना भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नहीं मिली गैस, सामूहिक विवाह समारोह चूल्हे पर बना भोजन
विज्ञापन
परतावल सामूहिक विवाह समारोह में भी गैस सिलेंडर की किल्लत, ईंट के चूल्हे पर लकड़ी जलाकर बना हजार
गैस के लिए लोग परेशान, कई ने एजेंसियों से सिलिंडर देने से किया मना
मोबाइल से नहीं हो रही बुकिंग, बुकिंग हो भी रही तो नहीं आ रही ओटीपी
महराजगंज। गैस सिलिंडर की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। लोग गैस के लिए भटकते नजर आ रहे हैं। इसी बीच परतावल में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में गैस की कमी से निपटने के लिए लकड़ी से हजारों लोगों के लिए चूल्हे पर खाना पकाया गया। गैस सिलिंडर नहीं मिलने अंतिम समय में लकड़ी का इंतजाम किया गया।
परतावल प्रतिनिधि के अनुसार, गैस सिलिंडर की भारी किल्लत का असर अब बड़े आयोजनों पर भी पड़ने लगा है। शुक्रवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में इसका साफ नजारा देखने को मिला। सामूहिक विवाह में रसोई गैस के अभाव में आयोजकों को ईंटों से अस्थायी चूल्हा बनाकर लकड़ी जलाकर हजारों लोगों के लिए भोजन तैयार करना पड़ा। समारोह स्थल पर बनाए गए अस्थायी रसोई घर में बड़े-बड़े कड़ाहे और बर्तनों में भोजन पकाया जा रहा था। गैस सिलिंडर न मिलने के कारण रसोइयों ने जमीन पर ईंट रखकर कई चूल्हे तैयार किए और उनमें लकड़ी जलाकर खाना पकाया।
समारोह में बड़ी संख्या में वर वधू और उनके परिजन शामिल हुए थे। कार्यक्रम में शामिल लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी लेकिन गैस सिलिंडर की कमी के चलते व्यवस्था प्रभावित हो गई। आयोजकों को ऐन वक्त पर लकड़ी की व्यवस्था करनी पड़ी। आयोजकों का कहना है कि पिछले कई दिनों से गैस सिलिंडर की भारी किल्लत बनी हुई है। गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं और कई जगहों पर होम डिलीवरी भी लगभग बंद है।
विज्ञापन
खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार, भारत-नेपाल सीमावर्ती गांव में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत बढ़ गई है। लोग गैस एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं। विवाह व मांगलिक कार्य के आयोजनों के लिए लोग लकड़ी पर खाना पका रहे हैं। सीमावर्ती गांव हरदीडाली, खनुआ, कैथवलिया उर्फ बरगदही, सुकरौली उर्फ अरघा, शेख फरेंदा, महुअवा, बरगदवा उर्फ गनवरिया, आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा, छपवा, मुडिला, चंडीथान, सम्पतिहा, कुरहवा खुर्द आदि सहित सभी गांवों में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत देखने को मिल रही है। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली उर्फ अरघा गांव में दो घरों में लड़की की शादी है। लोगों ने बताया कि गैस के लिए कई बार एजेंसी पर गए लेकिन नहीं मिला तो मजबूर होकर लकड़ी खरीदकर उसी से भोजन तैयार कराया गया।
वहीं शिकारपुर रोड पर गैस मिलने की आस में लोग सड़क के किनारे खाली सिलिंडर रखकर गाड़ी का इंतजार करते दिखे। बाद में उन्हें मायूसी मिली।
तीन गुना बढ़ गई गैस की बुकिंग
सिसवा बाजार। रसोई गैस की बढ़ती मांग और कम आपूर्ति के कारण क्षेत्र में गैस की किल्लत बढ़ गई है। इसकी वजह से एजेंसी पर पहुंची रही उपभोक्ताओं की भारी भीड़ को संभालना मुश्किल हो रहा है। सिसवा के गैस एजेंसी के मैनेजर शैलेश यादव ने बताया कि प्लांट से ही रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जहां इस किल्लत के पहले चार पांच सौ लोग गैस की बुकिंग कराते थे अब 1500 से अधिक बुकिंग होने लगी है। जबकि गोदाम पर रोजाना 450 सिलिंडर की ही आपूर्ति की जा रही है। अभी तक प्लांट में 4400 सिलेंडर पेंडिंग पड़े हुए है। इधर उपभोक्ताओं की भीड़ में कई लोगों को ई-केवाईसी व ओटीपी की समस्या आ रही है, जिससे स्थिति गंभीर हो जा रही है। जब तक सुचारू रूप से गैस की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं होगी तब किल्लत बनी रहेगी।
मोबाइल पर नहीं आ रहा ओटीपी
धानी बाजार।
धानी क्षेत्र में गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान हैं। गैस सिलिंडर के लिए उपभोक्ता जब नंबर लगाते हैं तो ओटीपी आता ही नहीं है। यह समस्या इंडेन से लेकर एचपी गैस तक के मामलों में सामने आ रही है। किसी भी कंपनी की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था काम नहीं कर रही है, इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है। लोगों को एजेंसी पर गैस सिंलिडर लेने के लिए घंटों लाइन में लगने के बाद भी बिना गैस लिए लौटना पड़ रहा है। मजबूरी में लोग लकड़ी से चूल्हे पर खाना पका रहे हैं।
क्षेत्र के राजू अग्रहरि, सत्यम अग्रहरि, सत्यलक्ष्मी देवी, सोमनाथ, सुनील मणि त्रिपाठी, श्रवण सिंह आदि भी ऑनलाइन बुकिंग नहीं होने से गैस के लिए परेशान हैं। इनका कहना है कि मजबूर होकर लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। वहीं एजेंसी मालिक इसे सर्वर और नेटवर्क की समस्या बता कर अपनी जिम्मेदारी से पीछा छुड़ा रहे हैं।
वर्जन
मेरे पास इंडेन का कनेक्शन है। दो-तीन दिनों से मोबाइल से नंबर लगा रहे हैं लेकिन नंबर नहीं लग रहा है। अगर लग रहा है तो ओटीपी नहीं आ रहा है इसके कारण गैस नहीं मिल रही है। फरवरी में अपना गैस ऑनलाइन ही बुक किया था।
-सोनू गुप्ता, धानी बाजार
-- -- -- -- -- -- -- -- --
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो रही है, इस वजह से गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। डीएसी कोड और ओटीपी नहीं आने से हम लोग बहुत परेशान हैं।
-अर्जुन अग्रहरि, धानी बाजार
-- -- -- -- -- -- -- --
मेरे पास एचपी गैस का कनेक्शन है। चार दिनों से गैस के लिए परेशान हूं। गैस के लिए जब एजेंसी पर गया तो घंटों लाइन में लगने के बाद जब नंबर आया। इसके बाद एजेंसी के कर्मियों ने बताया कि आपके बुकिंग का ओटीपी नहीं आया है इसलिए गैस नहीं मिलेगी।
-अंशु सिंह, कोईलाडाड
-- -- -- -- -- -- -- -
रमजान में रसोई गैस की किल्लत, कैसे मनेगी ईद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिसवा बाजार। रमजान के महीने में रसोई गैस की किल्लत से रोजेदारों के लिए इफ्तार और सेहरी बनाने में परेशानी हो रही है। गैस सिलिंडर के लिए कस्बे के सबया स्थित सिंह गैस एजेंसी के गोदाम पर महिला और पुरुष उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
रमजान के महीने में रोजेदारों के लिए इफ्तार और सेहरी में खाने के लिए अच्छे व्यंजन बनाए जाते हैं। रसोई गैस की किल्लत ने रोजेदारों को परेशानी में डाल दिया है। गैस सिलिंडर नहीं मिलने के कारण बहुत सारे लोग अब लकड़ी के चूल्हे पर भोजन बनने को विवश हो गए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
रमजान के महीने में रसोई गैस उपलब्ध नहीं होने से रोजेदारों के समक्ष बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो गई। इस महीने में रोजेदार भोर में सेहरी के बाद पूरे दिन खाली पेट रहते हैं एक बूंद पानी भी नहीं पीते और शाम को इफ्तार करके अपना रोजा पूरा करते हैं जिसके लिए अच्छे पकवान बनाए जाते हैं। गैस न मिलने से अब ज्यादा व्यंजन नहीं बन पा रहे हैं।
-हकीम अहमद, नौका टोला, सिसवा बाजार
-- -- -- -- -- -- -- -- -
रमजान के महीने में अन्य लोगों के साथ रोजेदार भी गैस गोदाम पर लाइन में खड़े रहते हैं। सात आठ घंटे में नंबर आ रहा है तब तक गैस के सिलिंडर समाप्त हो जा रहा है। अधिकतर लोगों को बिना सिलिंडर के लौटना पड़ रहा है। फिर दूसरे दिन कतार में खड़ा होना पड़ रहा है। इससे रोजेदारों को लकड़ी के चूल्हे से काम चलाना पड़ रहा है।
-पप्पू खान, बीजापार, सिसवा बाजार
वर्जन
गैस सिलिंडर का इंतजाम नहीं होने की वजह से सामूहिक विवाह में भोजन बनाने के लिए लकड़ी इस्तेमाल किया गया है।
-श्यामसुंदर तिवारी, एडीओ समाज कल्याण विभाग
सामूहिक विवाह में भोजन और नाश्ते के लिए पोर्टल के माध्यम से फर्मों का चयन किया जाता है। केवल मीनू उसे सौंप दिया जाता है। खिलाने बनाने की उसकी जिम्मेदारी होती है।
-महेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ