{"_id":"5f57d4ca8ebc3e439b2bc0c5","slug":"gang-rape-maharajganj-news-gkp3648187156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को युवती की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को युवती की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन

श्यामदेउरवा सामूहिक दुष्कर्म मामला : चार दिन बाद भी नहीं मिल पाई मेडिकल रिपोर्ट
युवती का इलाज करने वाली मेडिकल कॉलेज की डाक्टर से भी नहीं मिला कोई सुराग
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र की एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस को अब मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। शुक्रवार को युवती का मेडिकल हुआ था, जिसके बाद जांच के लिए नमूना बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया था। उम्मीद थी कि सोमवार तक मेडिकल रिपोर्ट मिल जाएगी, लेकिन मंगलवार को चार दिन बाद भी रिपोर्ट नहीं मिल पाई। इस वजह से पुलिस की जांच आगे नहीं बढ़ रही है। वहीं, मंगलवार को पुलिस ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज की गायनी विभाग की डाक्टर से भी पूछताछ की, लेकिन उसे अहम सुराग नहीं मिल पाया।
जानकारी के अनुसार, महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा और गोरखपुर जिले के गुलरिहा थानाध्यक्ष के साथ भटहट चौकी इंचार्ज मंगलवार को बीआरडी मेडिकल कालेज पहुंचे। इन्होंने वारदात वाले दिन युवती का उपचार करने वाली गायनी विभाग की चिकित्सक से जानकारी ली। जांच में पता चला की मामूली उपचार के बाद युवती को घरवाले उसे अपने साथ ले गए। सब कुछ बेहद जल्दबाजी में हुआ। महिला डॉक्टरों को युवती का गहन परीक्षण करने का मौका नहीं मिला। पुलिस ने परिजनों के साथ युवती को घर भेजकर पल्ला झाड़ लिया। यदि पुलिस ने यहीं पर युवती का बयान लिया होता और उसका मेडिकल कराया होता तो उसे इस मामले में इतना न भटकना पड़ता। मामले में उच्चाधिकारियों के दखल के बाद स्थानीय पुलिस सक्रिय हुई। अब रोज जांच हो रही है, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकल रहा है। श्यामदेउरवा के थानाध्यक्ष विजय राज सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में उपचार करने वाली महिला चिकित्सक से पूछताछ की गई, लेकिन कुछ खास जानकारी नहीं मिली। स्लाइड व अन्य जांच की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
--
एक युवक का नंबर संदेह के घेरे में
युवती के घर के मोबाइल की सीडीआर में एक युवक के नंबर का पता चला है। इस पर ज्यादा बात हुई है। इस आधार पर जानकारी हासिल की जा रही है। माना जा रहा है कि पुलिस को इससे कुछ सुराग मिल सकता है।
विज्ञापन
---
चश्मदीद के बताए नंबर की जांच क्यों नहीं कर रही पुलिस?
एक मोबाइल नंबर घटना के एक चश्मदीद ने भी पुलिस को बताया था। यह नंबर युवती ने ही चश्मदीद को घटना वाले दिन मंगलवार सुबह ही बताया था। युवती का कहना था कि उसने एक आरोपी के मोबाइल से ही अपनी सहेली के दोस्त को फोन किया था। पता नहीं पुलिस इस नंबर की सीडीआर निकलवा कार जांच क्यों नहीं कर रही है? न युवती की सहेली से पूछताछ कर रही है न ही उसके दोस्त से?
--
अभी कुछ सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है। जैसे ही जांच पूरी होगी, इस प्रकरण के बारे में सत्यता की जानकारी सभी को दी जाएगी।
- निवेश कटियार, अपर पुलिस अधीक्षक