फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ganesh had suffered a heart attack two years ago.

Maharajganj News: दो साल पहले भी गणेश को आ चुका था हार्ट अटैक

Sun, 15 Mar 2026 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Ganesh had suffered a heart attack two years ago.
करीब दो वर्ष पूर्व माइनर अटैक आने के बाद से ही चल रहा था इलाज
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद दोमुहान घाट पर हुआ कपड़ा व्यवसाई का अंतिम संस्कार
नौतनवा। स्थानीय कस्बे के जानकी नगर वार्ड निवासी कपड़ा व्यवसायी गणेश जायसवाल का शव शुक्रवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। उनके पिता, पत्नी, पुत्र और पुत्री समेत सूचना पर पहुंचे पड़ोसी व रिश्तेदार शव देख दहाड़े मारकर रोने लगे। शनिवार की सुबह कस्बे में स्थित दोमुहान घाट पर मृतक का अंतिम संस्कार हुआ।
जानकारी के अनुसार, स्थानीय कस्बे के जानकी नगर वार्ड निवासी कपड़ा व्यवसायी गणेश जायसवाल का शुक्रवार की सुबह गोरखपुर जनपद में पीपीगंज थाना क्षेत्र स्थित घहीभारी के पास हाईवे पर उनकी ही कार में शव मिला था। जिसके बाद से ही लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई थीं। कुछ लोगों ने रुपयों के लिए व्यवसायी की हत्या कर दिए जाने तक की भी आशंका व्यक्त की थी, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर गौर करें तो उसमें गणेश जायसवाल की मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।
विज्ञापन

उनके पुत्र अभिषेक जायसवाल ने बताया कि उनके पिता बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11:30 बजे घर से दुकान के लिए कपड़ों की खरीदारी करने के लिए ब्लैंक चेक लेकर गोरखपुर के लिए कार से निकले थे लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने ही पिता को वापस घर बुला लिया था। इस कारण वह कपड़ों की खरीदारी नहीं कर पाए थे। अभिषेक ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले भी पिता को माइनर अटैक आया था, तभी से उनका दवा इलाज भी चल रहा था। बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे भी उनकी अपने पिता से बातचीत हुई थी। पुत्र ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही घटना के दौरान उनके पास पैसे ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव मिलने की सूचना के बाद सीसीटीवी में देखा तो पिता घर से मात्र पांच हजार रुपये लेकर ही निकले थे। घटना के बाद पुलिस ने बताया है कि कुछ पैसे, मोबाइल और चेक उनकी जेब में ही पड़ा हुआ था। अभिषेक ने पिता की हत्या की आशंका जैसी कही जा रही बातों को सिरे से खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed