{"_id":"66469e2307d09f2ef9024ad9","slug":"gambhir-attacked-elder-brother-for-50-rupees-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-122598-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 50 रुपये के लिए बड़े भाई पर बोला हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 50 रुपये के लिए बड़े भाई पर बोला हमला, गंभीर
Fri, 17 May 2024 05:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 17 May 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के खोन्हौली गांव में बृहस्पतिवार को छोटे भाई ने 50 रुपये न देने पर बड़े भाई के सिर और गले पर धारदार हथियार (रुखानी) से हमला बोल दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक खोन्हौली निवासी रामनवल के दो लड़के राहुल (25) और अतुल (23) है। दोनों भाई गांव में ही एक व्यक्ति के घर लकड़ी का दरवाजा बना रहे थे। दोनों भाई किसी बात को लेकर आपस में उलझ गए। इसी बीच छोटा भाई अतुल आक्रोशित होकर बड़े भाई राहुल पर धारदार हथियार (रुखानी) से सिर और गले पर हमला कर दिया। जिस दौरान राहुल लहूलुहान होकर जमीन पर गिर तड़पने लगा। वहीं राहुल की चीख पुकार सुनकर मौके पर लोगों को आते देख अतुल भाग निकला।
लोगों के मुताबिक दोनों भाई राहुल और अतुल घटना के वक्त नशे में धुत थे। इतना ही नहीं दोनों भाई नशे के आदि है, जिससे परिवार के साथ पड़ोस के लोग भी परेशान रहते हैं। वहीं घायल युवक राहुल की मां नगीना ने अस्पताल में पूछताछ के दौरान कहा की छोटा बेटा अतुल का 50 रुपये बड़े बेटे राहुल ले लिया था। इसकी जानकारी होने पर बड़े बेटे को वापस करने के लिए बोली थी, लेकिन उसने पैसा वापस नहीं किया। इसी बीच दोनों ने शराब पीकर एक पास आ पहुंचे। जहां पर छोटे बेटे ने बड़े बेटे पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा की मामले की जानकारी मिली है। घायल युवक का इलाज परिजन अस्पताल में करा रहे है। तहरीर मिलने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।