फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fruit prices rise...apples and pomegranates cross 200

Maharajganj News: फलों के दाम बढ़े...सेब व अनार 200 पार

Tue, 03 Mar 2026 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Fruit prices rise...apples and pomegranates cross 200
महराजगंज रोडवेज बस स्टेशन के निकट सजी फलों की दुकान।
75 रुपये किलो पपीता, 125 रुपये में 250 ग्राम बिक रहा स्ट्राबेरी
विज्ञापन

सेब व अनार 210 व 215 रुपये किलो की दर से बिक रहे
महराजगंज। होली पर गुझिया व स्नैक्स के साथ ही किराना सामान व अन्य उत्पादों की जमकर बिक्री हो रही है। साथ ही माह-ए-रमजान में फलों की मांग बढ़ने से उनके दाम में बढ़ गए हैं। दाम बढ़ने से फल आम लोगों की पहुंच से दूर हो गए हैं।
सेब व अनार का रेट 200 रुपये किलो के ऊपर पहुंच चुके हैं। इतने महंगे होने की वजह से आम लोग इफ्तार के लिए सेब और अनार का इस्तेमाल कम कर रहे हैं। इनकी जगह पर केला, बेर व स्ट्राबेरी जैसे फलों का इस्तेमाल किया जा रहा है। कारोबारियों के मुताबिक इनके रेट भी कम नहीं हैं लेकिन इनका आकार व वजन छोटा होने की वजह से तौल में एक किलो में इनकी संख्या अधिक होती है। रमजान का लगभग एक पखवाड़ा बीत रहा है और इतना ही समय अभी बाकि है। ऐसे में फलों के दाम बढ़ने से लोग परेशान हैं। निचलौल रोड के कारोबारी मनौव्वर ने बताया कि सहालग की डिमांड के कारण फलों के रेट लगातार इस बीच दूसरी बार बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

रमजान शुरू होने वाले दिन पका पपीता 50 से 65 रुपये तक पहुंच गया था, अब यह 75 रुपये किलो की दर से बिक रहा है। 60 रुपये किलो देसी बेर, 125 रुपये में 250 ग्राम स्ट्राबेरी पैक और 75 रुपये दर्जन की दर से केला बिक रहा है। सेब व अनार 210 व 215 रुपये किलो बिक रहे हैं। इलाहाबादी अमरूद 150 रुपये से बढ़कर 175 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। होली के बाद एक बार फिर लग्न तेज होंगे ऐसे में रमजान व सहालग दोनों की डिमांड को देखते हुए फलों का रेट बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed