फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   from tommorow parants can will meet priseners

सप्ताह में एक ंदिन बंदियों से मिल सकते उनके परिजन

Sat, 14 Aug 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
from tommorow parants can will meet priseners
कल से सप्ताह में एक दिन बंदियों से मिल सकेंगे परिजन
विज्ञापन

महराजगंज। जिला कारागार में बंदियों से उनके परिजन 16 अगस्त से मिल सकेंगे। कोरोना काल में बंदियों से मिलने पर पाबंदी लगा दी गई थी। वहीं, यह नई व्यवस्था 16 अगस्त से शुरू हो जाएगी। सप्ताह में एक दिन अधिकतम दो व्यक्तियों को मुलाकात करने की अनुमति होगी। कोविड प्रोटोकाल का पूरा ख्याल रखना होगा। प्रभारी जेल अधीक्षक की ओर से जारी पत्र में इसकी जानकारी दी गई है। जेलर अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में मुलाकात की संख्या एवं मुलाकात करने वाले व्यक्तियों की संख्या का निर्धारण किया गया है। बंदियो के परिजन सप्ताह में मात्र एक बार अधिकतम दो व्यक्ति मुलाकात कर सकते हैं। कोरोना से बचाव के लिए जरूरी सावधानियों के अलावा सामाजिक दूरी, मुलाकातियों को आते समय उनकी थर्मल स्क्रेनिंग, सैनिटाइजेशन एवं फेस मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग किया जाएगा। मुलाकात के बाद बंदियों को अपने बैरक में जाने से पहले सैनिटाइजेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed