फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Free bus travel gift for elderly women on Raksha Bandhan

Maharajganj News: रक्षाबंधन पर वृद्ध महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सौगात

Thu, 27 Aug 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Free bus travel gift for elderly women on Raksha Bandhan
60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का किया गया सीधा प्रसारण
महराजगंज। रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए अहिल्याबाई होलकर बस यात्रा योजना का शुभारंभ किया। लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का बुधवार को प्रदेश के सभी जनपदों में लाइव प्रसारण किया गया। जिले में नवीन मंडी स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाएं, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं आमजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष जसवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के अवसर पर मातृशक्ति को अनूठी सौगात दी है। योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को एक सहयोगी के साथ निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। इससे वरिष्ठ महिलाओं को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और वे धार्मिक, सामाजिक एवं पारिवारिक यात्राएं आसानी से कर सकेंगी।
विज्ञापन

पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए लगातार कार्य कर रही है। अहिल्याबाई होलकर बस यात्रा योजना वरिष्ठ माताओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित होगी। रक्षाबंधन पर शुरू की गई यह योजना मातृशक्ति के प्रति सरकार की संवेदनशील सोच और सम्मान को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। वरिष्ठ महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलने से उनके आवागमन में सहूलियत होगी। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने मंच पर 10 महिलाओं को रक्षाबंधन के अवसर पर साड़ी और मिठाई का पैकेट भेंट किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य महिलाओं को भी साड़ी और मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, परियोजना अधिकारी राम दरश चौधरी, ब्लॉक प्रमुख सदर प्रतिनिधि विवेक गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed