फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fraudster absconded with 40 thousand rupees by luring people with the promise of giving two hundred rupee notes

Maharajganj News: दो सौ के नोट देने का झांसा देकर 40 हजार लेकर जालसाज फरार

Wed, 09 Apr 2025 09:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 09 Apr 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
Fraudster absconded with 40 thousand rupees by luring people with the promise of giving two hundred rupee notes
निचलौल। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति शहर स्थित एक बैंक पर रकम निकालने गए थे। रकम निकालने के बाद एक जालसाज ने दो सौ के नोट देने की बात कहते हुए 40 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बुधवार को पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के बजही निवासी रामजीत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शहर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में उनका खाता है। आवश्यकता पड़ने पर वह दो अप्रैल को बैंक पर रकम निकालने पहुंचे थे। जहां पर एक शख्स उनके पीछे लग गया। उन्होंने प्रक्रिया पूरी करने के बाद खाते से 40 हजार रुपये की निकासी की। इसी बीच पीछे लगा शख्स उन्हें झांसे में लेकर एक मेडिकल के पीछे ले गया। जहां पर उसने मेडिकल को अपना ऑफिस बताया।
विज्ञापन

उसने कहा कि मुझे बड़े नोट की जरूरत है। 500 के नोट मुझे दे दीजिए मैं आपको 200 के नोट दे देता हूं। उसके झांसे में आकर उन्होंने उसे 40 हजार रुपये दे दिए, लेकिन काफी देर बाद भी आरोपी नहीं लौटा। उन्होंने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन, उसका पता नहीं चला। थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया के अनुसार मामले में पीड़ित रामजीत के तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed