{"_id":"577ff8434f1c1b6f0c7fcdf4","slug":"fraud-with-own-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई को मृतक बना हड़प ली संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई को मृतक बना हड़प ली संपत्ति
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
भाई को मृतक बना हड़प ली संपत्ति
सिसवा बाजार। परसिया में सगे भाई ने अपने छोटे भाई को दस्तावेजों में मृतक घोषित कर उसकी सारी संपत्ति अपने नाम करा ली। बाहर रहकर कमाने वाले छोटे भाई को इस बात की जानकारी हुई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने कोठीभार पुलिस को तहरीर देकर संपत्ति वापस दिलाने की मांग की है।
तहरीर के अनुसार, परसिया निवासी जगदंबा चौहान पिछले कई वर्षों से बाहर रहकर काम करते हैं। घर पर उनके बड़े भाई अयोध्या चौहान किसानी करते हैं। बड़े भाई ने जगदंबा के न रहने का फायदा उठाकर दस्तावेजों में जगदंबा को मृत घोषित कर सारी संपत्ति अपने नाम करा ली।
इस बात की जानकारी होने पर जगदंबा ने बड़े भाई से अपनी संपत्ति की मांग की तो उन्होंने इंकार कर दिया। इसके बाद जगदंबा ने उपजिलाधिकारी निचलौल के कोर्ट में अपना वाद दाखिल किया। मामले में थानाध्यक्ष कोठीभार राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि मामला राजस्व का है और न्यायालय में विचाराधीन है। अगर न्यायालय को पुलिस की जरूरत होगी तो हम उनका सहयोग करेंगे।