{"_id":"67e84ee812039734420d0cc2","slug":"fraud-of-rs-284-lakh-case-filed-against-two-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-145753-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 2.84 लाख की ठगी, दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 2.84 लाख की ठगी, दो पर केस
Sun, 30 Mar 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। नौतनवा के जानकी नगर वार्ड निवासी एक व्यक्ति को साइबर जालसाजों ने बैंक बीसी सेंटर दिलाने का लालच देकर 2.84 लाख की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर शनिवार को साइबर क्राइम पुलिस ने दो जालसाजों के खिलाफ केस दर्ज किया।
नौतनवा शहर के जानकी नगर वार्ड निवासी पीड़ित जनार्दन प्रसाद ने बताया कि वह सीएससी सेंटर का कार्य करते हैं। उन्होंने बैंक बीसी का सेंटर लेने के लिए कई कंपनियों में आवेदन किया था। इसी बीच आठ मार्च को दिन में फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम विमल मीणा बताया। उसने कहा कि वह सिनेप्स सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड मायापुरी फेस द्वितीय नई दिल्ली से बोल रहा है।
विमल ने उनसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, एक फोटो तथा नौवीं कक्षा का मार्कशीट मांगा। इसके बाद सेंटर अप्रूवल का शुल्क 3600 के साथ ही बैंक बीसी का सेंटर में लगने वाले उपकरण के लिए 12000 मांगा।
विज्ञापन
उसके बाद ओडी खाता खोलने के लिए 50000 की मांग की। ऐसे में उसने 65600 रुपये को विमल मीणा की ओर से बताए खाते में डाल दी। फिर काम के संबंध में विमल से जानकारी ली, तो उसने बताया कि आपकी जनसंख्या ज्यादा है। ऐसे में आपको 50000 और देने होंगे। फिर वह उक्त खाते में रकम भेज दी। उसके बाद 105500 रुपये भेज दिए। दो उनका 62950 रुपये यात्रा का फीस लगेगा। टीम के इंचार्ज का नाम रोहित मिश्रा बताया गया।
वहीं साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक सजनू यादव के अनुसार पीड़ित की तहरीर पर आरोपी विमल मीणा और रोहित मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।