फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fraud of Rs 1 lakh by giving fake visa and passport, case filed against three

Maharajganj News: फर्जी वीजा व पासपोर्ट देकर एक लाख की ठगी, तीन पर केस

Sun, 20 Jul 2025 09:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 20 Jul 2025 09:10 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 1 lakh by giving fake visa and passport, case filed against three
फरेंदा। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सैलदह कवलदह निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर फर्जी वीजा व पासपोर्ट बनवा कर विदेश भेजने के नाम पर एक लाख की ठगी का आरोप लगाया है। रविवार को पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के कवलदह उर्फ सैलदह निवासी मीना यादव ने 18 जुलाई को पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर कहा कि पति को कतर से रोजगार के सिलसिले में सऊदी अरब जाना था। सउदी अरब में ही पति सुनील यादव की मुलाकात राजा उर्फ आशिक, आशिक पुत्र अंसार मिया निवासी रौतारी सुमेरपुर मोड़ थाना विजयपुर गोपालगंज बिहार व मेराज हुसैन निवासी शामपुर सीवान बिहार से हुई थी।
विज्ञापन

तीनों ने कहा कि हम सब सउदी अरब में नौकरी लगवाते हैं। अगर कोई जरूरतमंद हो तो उसको सउदी भेज सकते हैं। सुनील ने अपने भाई को सउदी भेजने के नाम पर 22 अप्रैल को एक लाख रुपये दे दिए। उसके बाद तीनों आरोपियों ने फर्जी वीजा व पासपोर्ट बनवाकर देवर काे दे दिया। 15 जून को आरोपी मुंबई के भिवंडी ले गए, जहां कोई ऑफिस नहीं मिला। साथ ही पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय के अनुसार, केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed