फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fraud of 14 thousand rupees in the name of Pradhan Mantri Awas Yojana

Maharajganj News: प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर 14 हजार रुपये की ठगी

Mon, 31 Jul 2023 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 14 thousand rupees in the name of Pradhan Mantri Awas Yojana
महराजगंज। सिसवा बाजार कस्बे के पोखरा टोला निवासी अब्दुल वाहिद अंसारी से प्रधानमंत्री आवास योजना के पहली किस्त जारी कराने के नाम पर साइबर ठग ने लाभार्थी से 14 हजार रुपये के ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने कोठीभार पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित अब्दुल वाहिद अंसारी ने बताया कि 27 जुलाई की शाम मोबाइल पर फोन आया। फोनकर्ता ने कहा कि आवास आफिस से बोल रहा हूं। आपके आवास योजना की फाइल स्वीकृति हो गई है। पहली किस्त की राशि भेजनी है। फाइल के लिए 3600 रुपये गूगल पे तत्काल भेज दें। सही मानकर अपने एक परिचित से गूगल-पे नंबर पर रुपये भेज दिए। इसके बाद अन्य कागजात बनवाने के नाम पर 10 हजार पांच सौ रुपये की मांग की गई, वह भी भेज दी। जब फोनकर्ता ने बीमा के नाम पर बीस हजार रुपये मांगे, तब जा कर ठगी का एहसास हुआ। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय ने बताया कि पीड़त को महराजगंज साइबर सेल मे तहरीर देने के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed