{"_id":"699a17f955f04b4e1c031cbb","slug":"fourth-special-voter-revision-drive-on-february-22-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-172096-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 22 फरवरी को चौथा विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 22 फरवरी को चौथा विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान
विज्ञापन
11 जनवरी, 18 जनवरी और 31 जनवरी 2026 को तीन विशेष अभियान हो चुके हैं आयोजित
महराजगंज। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत मतदाता सूची को शुद्ध और टीक बनाने के उद्देश्य से दावा-आपत्ति अवधि के लिए चार विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जा जा रहा है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पूर्व में 11 जनवरी, 18 जनवरी और 31 जनवरी 2026 को तीन विशेष अभियान सफलतापूर्वक आयोजित हो चुके हैं। अब इसी क्रम में चौथा विशेष अभियान दिवस रविवार, 22 फरवरी 2026 को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर आयोजित किया जा रहा है।
डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहेंगे। उनके पास 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची की प्रति तथा फॉर्म 6, 6A, 7 और 8 की पर्याप्त संख्या उपलब्ध होगी। मतदाताओं की सुविधा के लिए हर बूथ पर हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है, जहां फॉर्म भरने में सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
अभियान में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए), सभासद, ग्राम प्रधान और स्वयंसेवकों का भी सहयोग लिया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर सभी संबंधित अधिकारी भ्रमणशील रहकर अभियान की निगरानी करेंगे और इसे सफल बनाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वे 22 फरवरी को अपने मतदान केंद्र पर जाकर 6 जनवरी 2026 की आलेख्य मतदाता सूची में अपना और परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें।
यदि कोई पात्र व्यक्ति (जिनकी आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी हो) सूची में शामिल नहीं है, तो वे फॉर्म 6 (घोषणा पत्र सहित) भरकर बीएलओ को सौंप सकते हैं। नाम जुड़वाने, हटवाने या सुधार के लिए फॉर्म 6A, 7 एवं 8 भी उपलब्ध हैं।