फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Four wheelers suppressing workers killed on the spot

चार पहिया वाहन से दबा मजदूर, मौके पर मौत

Fri, 19 Feb 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज Updated Fri, 19 Feb 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
कतरारी के पास चार पहिया गाड़ी से कुचलकर एक साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। घटना के समय वह अस्पताल में भर्ती अपनी बेटी को खाना देकर वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


 मौत के बाद घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। मौके से पुलिस ने आधा अधूरा लिखा नंबर प्लेट बरामद किया है।


श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया टोला करनौजी निवासी रामधनी बृहस्पतिवार को भटहट स्थित एक अस्पताल में भर्ती बेटी को खाना देकर साइकिल से लौट रहे थे।
विज्ञापन


वह कतरारी के पास पहुंचे थे कि हाईस्कूल छात्रों को परीक्षा दिलाने जा रही एक चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए।  जिसमें रामधनी गाड़ी के पहिए के नीचे आ गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोरखपुर से आ रही थी। दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे पर लोगों घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस के अलावा लड़का परमहंस व घर वाले भी पहुंच गए। एंबुलेंस से रामधनी को परतावल स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है। रामधनी मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करते थे। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने मौके से गाड़ी का नंबर प्लेट बरामद किया। उस पर सिर्फ यूपी 53 ही लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed