{"_id":"67704eed287f2caba5040f84","slug":"four-thieves-caught-in-encounter-one-shot-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-139229-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मुठभेड़ में चार चोर दबोचे, एक को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मुठभेड़ में चार चोर दबोचे, एक को लगी गोली
Sun, 29 Dec 2024 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 29 Dec 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी।
महराजगंज/परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के धरमौली से धर्मपुर जाने वाली नहर पर चौपरिया गांव के पास आपराधिक वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। चार बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए।
एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसे सीएचसी परतावल लाया गया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से तमंचा, चोरी की दो किलो चांदी, 10 ग्राम सोना समेत नकदी बरामद की।
सभी आरोपी इशापुर थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, परतावल-पनियरा मार्ग पर ज्वेलरी की दुकान में 4-5 दिसंबर की रात में हुई चाेरी की वारदात में शामिल थे।
विज्ञापन
नगर पंचायत परतावल के शिव नगर वार्ड निवासी मुर्तुजा हुसैन की परतावल-पनियरा मार्ग पर हाजी ज्वेलर्स की दुकान में 4-5 दिसंबर की रात चोरी हो गई थी। दुकानदार के अनुसार करीब 10 किलो चांदी व 20 ग्राम सोना व 40 हजार नकदी की चोरी हुई थी। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उठा ले गए थे।
केस दर्ज कर कैमरों और सर्विलांस की मदद से चोरों की पहचान कर पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार की रात मुखबिर की सूचना पर स्वाट व एसओजी के साथ पनियरा, भिटौली, नौतनवा व श्यामदेउरवां पुलिस ने चौपरिया गांव के पास नहर पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसे दबोच लिया गया। भाग रहे तीन अन्य बदमाशों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
पुलिस की गोली से घायल बदमाश की पहचान बबलू के रूप में हुई। अन्य बदमाशों डोरी पुत्र पुट्टू, कल्ला पुत्र पुरन, टिल्लू पुत्र लालगिरी को पुलिस थाने ले गई। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बबलू को जिला अस्पताल महराजगंज रेफर किया गया है।
एसपी साेमेंद्र मीणा ने बताया कि चारों बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया गया तो बदमाश फायरिंग करने लगे। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। चारों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया।
मुठभेड़ में बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम में टीम में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह थाना श्यामदेउरवा, प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह थाना पनियरा, प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह थाना नौतनवा, थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा थाना भिटौली, स्वाट टीम प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी परतावल उप निरीक्षक मनीष कुमार सिंह थाना श्यामदेउरवा, अजय कुमार थाना श्यामदेउरवा, सुनील कुमार सिहं थाना श्यामदेउरवा, विजय कुमार थाना पनियरा आदि शामिल रहे।
े