फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Four single-lane culverts to be upgraded to double-lane; expenditure to exceed 4 crore.

Maharajganj News: चार सिंगल पुलिया होगी डबल लेन, चार करोड़ से अधिक होंगे खर्च

Sat, 12 Sep 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Four single-lane culverts to be upgraded to double-lane; expenditure to exceed 4 crore.
महराजगंज। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग ने जिले के चार सिंगल पुलिया को डबल लेन में बदलने की कार्ययोजना तैयार की है। इन पुलियों के चौड़ीकरण पर चार करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है। विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा रहा है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिले में कई प्रमुख मार्गों पर पुलिया अभी सिंगल लेन हैं। इन पुलियों से एक समय में एक ही दिशा से बड़े वाहन के निकल सकते हैं। आमने-सामने वाहन आने पर पुल पर जाम जैसी स्थिति भी पैदा होती है। इसे देखते हुए विभाग ने ऐसे पुलियों को चिह्नित कर उनके चौड़ीकरण की योजना बनाई है।
विज्ञापन

प्रस्ताव में घुघली-शिकारपुर मार्ग, सीएसटीएन मार्ग, शिवदत्त छपरा तथा चाफी टोला और निचलौल-चिउटहा पुरैना मार्ग से जुड़े पुलियों को शामिल किया गया है। इन पुलियों के डबल लेन हो जाने से दोनों दिशाओं से वाहनों का आवागमन आसानी से हो सकेगा। खासकर प्रमुख संपर्क मार्गों पर यातायात का दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवागमन का रहता है दबाव
घुघली-शिकारपुर मार्ग जिले के प्रमुख मार्गों में शामिल है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। इसी तरह निचलौल-चिउटहा पुरैना मार्ग भी आसपास के गांवों और बाजारों को जोड़ता है। सिंगल लेन पुलिया होने के कारण इन मार्गों पर वाहनों के गुजरने के दौरान चालकों को इंतजार करना पड़ता है। पुलियों के डबल लेन होने के बाद यह समस्या काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।

वर्जन
प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने चार संकरी पुलिया पर सुरक्षित आवागमन के लिए चौड़ी करने की कार्ययोजना तैयार की है। प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है। मंजूरी और बजट मिलने के बाद चौड़ीकरण कार्य कराया जाएगा।
-कर्ण सिंह, सहायक अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article