फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   four people injured in road accident

सड़क हादसों में चार घायल, दो की हालत गंभीर

Thu, 05 Nov 2020 07:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
four people injured in road accident
सड़क हादसों में चार घायल, दो की हालत गंभीर
विज्ञापन

नौतनवां/मिठौरा। अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसों मेें चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर है।
नौतनवां थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम छपवां में बृहस्पतिवार की दोपहर पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवां में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, कस्बे के हमीद नगर वार्ड निवासी विकास कनौजिया (23) अपने साथी इमरान (24) के साथ बाइक से छपवां गए थे। वहां से वापस होने के दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गए। मौका देख चालक वाहन लेकर घटनास्थल से फरार हो गया। इस घटना में बाइक पर सवार दोनों युवकों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहना था। उपनिरीक्षक गौरव यादव का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरी ओर कस्बे के गांधी चौक के समीप बृहस्पतिवार की सुबह दो मोटरसाइकिलों में टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक पर सवार करन (16) निवासी भगवानपुर घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवां में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जगदौर और शिकारपुर के पास बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार घायल हो गया। घटना के बाइक चालक फरार हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया के मुरलीबारी टोला निवासी रहमतुल्लाह (45) साइकिल से निचलौल की तरफ जा रहे थे। अभी वह मिठौरा स्थित पेट्रोल पंप से आगे पहुंचे थे, तभी निचलौल से सिंदुरिया की तरफ आ रही सब्जी लदी बाइक की चपेट में वह आ गए। रहमतुल्लाह घायल हो गए। चौकी प्रभारी मिठौरा दुर्गेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed