फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Four people, including two women, were injured in a collision between two bikes.

Maharajganj News: दो बाइकों की टक्कर में दो महिला समेत चार घायल

Mon, 23 Feb 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Four people, including two women, were injured in a collision between two bikes.
अड्डा बाजार। सोनौली-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को दोपहर बाद 3:00 बजे नौतनवा थाना क्षेत्र के पैसिया बाबू चौराहे पर दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई। दुर्घटना में दो महिला समेत चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुची संपातिहां चौकी पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर भिजवाया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, नौतनवा थाना क्षेत्र के चड़़लहां निवासी योगेश बाइक से तेज रफ्तार कोल्हुई की ओर जा रहे थे। पैसिया बाबू चौराहे पर पहुंचे ही थे कि बैरिया बाजार की ओर से एक बाइक दो महिलाओं को बैठाए हाईवे पर चढ़ी और डिवाइडर क्रॉस करके अपनी बाईं लेन पर पहुंच गई। नतीजतन दोनों बाइकों में टक्कर हो गई। संपतिहा चौकी इंचार्ज जयप्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों बाइकों की टक्कर में योगेश (26) समेत नेपाल के जिला रूपन्देही के गांव अमवा निवासी रामचंद्र, सीमा और संभावती घायल हो गए। तीनों की उम्र लगभग 30 से 32 वर्ष के बीच बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर भिजवाया गया। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed