फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Four medical stores raided, one medical store sealed

Maharajganj News: चार मेडिकल स्टोर पर छापा, एक मेडिकल स्टोर सील

Tue, 19 Sep 2023 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Four medical stores raided, one medical store sealed
महराजगंज। घुघली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने मेडिकल स्टोर्स पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारा। इसमें चार मेडिकल स्टोर्स पर स्वास्थ्य विभाग की मंडलीय टीम ने कार्रवाई की। एक मेडिकल स्टोर जो बिना नाम के चल रहा था उसको सील कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से खलबली मच गई। इस दौरान कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें भी बंद कर दीं।
विज्ञापन

प्राप्त सूचना के आधार पर तीन जिलों के स्वास्थ्य विभाग की टीम छापा मारने घुघली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने मेडिकल स्टोर पर पहुंची। टीम में देवरिया जिले के ड्रग इंस्पेक्टर समेत कुशीनगर और महराजगंज के भी ड्रग इंस्पेक्टर शामिल रहे। बताया जा रहा है कि गलत तरीके से मेडिकल स्टोर्स संचालित था। ड्रग इंस्पेक्टर शिव नायक ने बताया कि चार मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया है। एक बिना नाम के चल रहे मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट सहायक आयुक्त गोरखपुर को भेज दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed