फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Four buses will depart from the depot for Kashi, and two for Nageshwar Nath.

Maharajganj News: काशी के लिए चार तो नागेश्वर नाथ के लिए डिपो से चलेंगी दो बसें

Mon, 20 Jul 2026 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Four buses will depart from the depot for Kashi, and two for Nageshwar Nath.
मिनी बाबा धाम पहचान वाले इंटहिया तक भी संचालन
विज्ञापन

सावन में श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम करेगा परिवहन निगम
महराजगंज। 30 जुलाई से पूरे एक माह सनातन धर्मावलंबी के शिव पूजन का दौर सावन का महीना शुरू हो रहा है। इस महीने को महादेव की पूजन व अभिषेक के लिए यात्री दूर-दराज के शिवालयों तक यात्रा करते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महराजगंज डिपो की तरफ से सावन स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा।
सावन महीने में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जनपद के लोग भगवान शिव के अभिषेक के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर व अयोध्या के नागेश्वर नाथ धाम की यात्रा करते हैं। इन दोनों ही स्थानों तक आने-जाने में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डिपो से 29 जुलाई से चार बसें काशी के लिए और दो अयोध्या नागेश्वर नाथ मंदिर के लिए संचालित होंगी।
विज्ञापन

इसके अलावा जनपद में मिनी बाबा धाम के नाम से मशहूर इंटहिया शिव मंदिर तक बाहर से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए महराजगंज बस स्टेशन पर चार रोडवेज बसें रिजर्व रहेंगी। यह बसें श्रद्धालुओं को मुख्यालय से निचलौल, गड़ौरा होते हुए इंटहिया मंदिर पहुंचाएंगी। एआरएम की तरफ से इस व्यवस्था को लागू करने से पहले सभी बसों को साफ-सुथरा करने एवं तकनीकी जांच के लिए डिपो वर्कशॉप भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सावन में डिपो से कुल 10 रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। चार बस काशी व दो बस अयोध्या के लिए संचालित होगी। चार रोडवेज बस स्टेशन पर रिजर्व रहेंगी जो श्रद्धालुओं को निचलौल के इंटहिया मंदिर तक पहुंचाने व लाने का कार्य करेंगी। सभी बसों को वर्कशॉप तकनीकी जांच के लिए भेजा गया है।
- सर्वजीत वर्मा, एआरएम, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed