फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Four arrested for allegedly converting people to other religions at a healing meeting

Maharajganj News: चंगाई सभा में धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, चार गिरफ्तार

Tue, 10 Mar 2026 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for allegedly converting people to other religions at a healing meeting
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को इंदिरा नगर वार्ड नंबर 10 स्थित कंजड़ बस्ती में चंगाई सभा के दौरान धर्म में परिवर्तित कराने का प्रयास किया गया। इसकी शिकायत हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक (गोरक्ष प्रांत) अंबरीश शर्मा ने सदर कोतवाली दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने 11 नामजद लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली। सोमवार को चार लोगों को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अंबरीश शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि उनके कार्यकर्ताओं से मिली सूचना पर वे 20-25 साथियों और नगर अध्यक्ष आनंद अग्रहरी के साथ मौके पर पहुंचे। वहां बाहर से आए ईसाई पादरी और प्रचारकों द्वारा हर रविवार चंगाई सभा के नाम पर अनुसूचित जनजाति, गरीब और मजबूर लोगों को धन-लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का काम किया जा रहा था। सभा में लगभग 100 से 150 लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य आरोपी के रूप में संजय, विजय, विशाल, करण, बल्ले, अनिता, हजारी, सुनिल, मुन्नी, बिटिया, पनमा सहित अन्य लोगों का नाम सामने आया है। मौके पर पुलिस को सूचना देते हुए 25-30 बाइबिल और वीडियो साक्ष्य के रूप में बरामद कराए गए।

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं का कहना है कि ऐसे प्रयास लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है। उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed