फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Found vehicle, city's garbage will be lifted in a convenient way

मिला वाहन, सुविधाजनक तरीके से उठेगा नगर का कूड़ा

Thu, 10 Feb 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Found vehicle, city's garbage will be lifted in a convenient way
मिला वाहन, सुविधाजनक तरीके से उठेगा नगर का कूड़ा
विज्ञापन

पालिका प्रशासन को मिले दो लोडर वाहन, बार-बार आने-जाने से मिलेगी निजात
महराजगंज। नगर पालिका प्रशासन ने नगर के कूड़े को बेहतर ढंग से उठाने व उसे निस्तारित कराने के लिए दो लोडर वाहन मंगाया है। इससे जहां नगर के कूड़े को व्यवस्थित तरीके से अगया तक पहुंचाया जा सकेगा, वहीं, छोटे वाहनों के बार-बार आने-जाने से भी निजात मिलेगी।
नगर पालिका का डंपिंग ग्राउंड अगया में बना है। ऐसे में नगर से प्रतिदिन निकलने वाले कूड़े को निस्तारित किए जाने के लिए विभाग की ओर से अब तक छोटे वाहन से कूड़े को वहां भेजने का कार्य किया जाता है। पालिका में दो लोडर वाहन मंगाया गया है, जिसमें से बड़े वाहन की आपूर्ति हो गई है तथा छोटे वाहन को अभी आना है। दोनों वाहन की उपलब्धता से जहां सुविधाजनक तरीके से कूड़े को डंपिंग ग्राउंड में पहुंचाने में मदद मिलेगी। वहीं, छोटे वाहनों को बार-बार चक्कर लगाने से भी छुटकारा मिल जाएगा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि कूड़ा को उठाने के लिए पहले ही वाहनों जी खरीद हुई थी, जिसकी आपूर्ति अब हो रही है। इससे एक बार मे ही अधिक से अधिक कूड़े को डंपिंग ग्राउंड में पहुंचाने में मदद मिलेगी। एक बार में दोनों वाहन से 18 घन मीटर कूड़ा उठाने में मदद मिलेगी। इससे बार-बार आने-जाने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

नगर में प्रतिदिन निकलता है 22 टन कूड़ा
नगर पालिका परिषद क्षेत्र में औसतन प्रतिदिन 22 टन कूड़ा निकलता है। जिसे अगया तक पहुंचाने के लिए कई छोटे वाहन का प्रयोग करना पड़ता है। बड़े वाहन के मिलने से पालिका को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed