{"_id":"61e9973eee6ff472ef68c589","slug":"found-200-liter-wine-in-action-maharajganj-news-gkp424372186","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापे में 200 लीटर शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापे में 200 लीटर शराब बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छापे में 200 लीटर शराब बरामद
कच्ची शराब की भट्ठियां तोड़ी गईं, दो के खिलाफ कार्रवाई हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। विधानसभा चुनाव को लेकर एसडीएम दिनेश कुमार मिश्रा व सीओ सुनील दत्त दूबे के साथ आबकारी विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के कच्ची शराब के अड्डे पर छापा मारा, जहां से अधिक मात्रा में शराब बरामद कर मौके पर लहन नष्ट किया गया।
सीओ सुनील दत्त दूूबे ने बताया कि क्षेत्र के परगापुर, सोमनजोत व नगेसरापुर में कच्ची शराब के खिलाफ छापा मारा गया। जहां पर करीब 200 लीटर कच्ची शराब बरामद कर मौके से 500 क्विंटल लहन नष्ट किया गया। साथ ही मौके से शराब की भट्ठियां भी तोड़ी गईं। साथ ही दो व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी एक्ट में कार्रवाई की गई। इस दौरान आबकारी निरीक्षक रवि विद्यार्थी, संदीप नाथ त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक दिनेश दत्त मिश्रा और दिग्विजय नाथ आदि मौजूद थे।
----------------------------------
संदिग्ध परिस्थिति में बुजुर्ग का शव मिला
फरेंदा। आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में 60 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला। जिसे देखते ही रेलवे पुलिस शव की शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी है। एसओ जीआरपी कृष्ण कुमार साहू ने बताया कि टिकट काउंटर के पास एक बुजुर्ग सोते हुए मिले। सुबह जगे नहीं तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हुलिया के आधार पर बुजुर्ग देखने में साधू प्रतीत हो रहे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद