फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ‌former vidhayak reached teacher house

शिक्षक के घर पहुंचे पूर्व विधायक

Sun, 29 May 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Sun, 29 May 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
former vidhayak reached teacher house
Accident - फोटो : अमर उजाला
 गिरधरपुर के शिक्षक आनंद कुमार के मौत के बाद पूरा गांव गम में डूब गया। मृतक परिवार को सांत्वना देने पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के अलावा शिक्षक संगठन से भी कई लोगों ने पहुंच कर ढांढ़स बधाते हुए परिवार को सहायता राशि देने की मांग करने की बात कही। 
विज्ञापन


   बीते रविवार को सायं 6 बजे के करीब फरेंदा क्षेत्र के उदितपुर के गिरधरपुर निवासी आनंद पासवान भैया फरेंदा से वापस घर लौट रहे थे। मोड़ पर चार पहिया वाहन के टक्कर मारने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बनकटी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। यहां पर शुक्रवार की रात करीब 9 बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह पूर्व विधायक बजरंग बहादुुर सिंह ने गांव में पहुंचकर उनके परिवार के लोगों को ढांढ़स बंधाया। इस दौरान ग्राम प्रधान भागीरथी, शिववचन जायसवाल, रविंद्र सिंह, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिभुवन नरायन मिश्रा, डॉ. कैलाश नाथ मौर्य, विजय श्रीवास्तव, विपिन बिहारी, महेंद्र यादव, गुरुदयाल, दिनेश गुप्ता, राममिलन सहित कई गणमान्य लोग मिलने पहुंचे। सभी ने परिवारीजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed