{"_id":"64aac904d198e216630822e6","slug":"former-mla-bajrang-bahadur-singh-honored-ayush-who-passed-ca-exam-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-1538-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं : पूर्व विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं : पूर्व विधायक
विज्ञापन
सीए परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले आयुष को पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने किया सम्मानित
फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। आनंदनगर कस्बे के व्यवसायी व भाजपा नेता परमात्मा अग्रहरि के पुत्र आयुष अग्रहरि के सीए की परीक्षा पास करने पर पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह व पूर्व चेयरमैन राजेश जायसवाल ने सम्मानित किया। अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। कठिन परिश्रम से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है, जिसको आयुष ने साबित कर दिखाया है। उनकी सफलता से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। पूर्व चेयरमैन राजेश जायसवाल ने कहा कि आयुष की सफलता से क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। इस दौरान परमात्मा अग्रहरि, प्रदीप सिंह, मनोज जायसवाल, सुरेश सहानी, रविन्द्र सिंह, रामजतन जायसवाल, सुशील शाही, हेमंत जायसवाल, राजेश लोहिया, राघवेंद्र तिवारी, राहुल सिंह, राजू लोहिया व आशीष जायसवाल आदि मौजूद रहे।