फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Former Congress District President and BJP District Treasurer clashed, case filed against Congress District President

Maharajganj News: पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष और भाजपा जिला कोषाध्यक्ष भिड़े, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर केस

Fri, 20 Jun 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 20 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Former Congress District President and BJP District Treasurer clashed, case filed against Congress District President
मारपीट के बाद माहौल गर्म, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया
विज्ञापन

महराजगंज/परतावल। जमीन के विवाद के मामले में शुरू हुई तनातनी के बीच कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष और भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने मामले में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
भिटौली चौराहे पर जमीन के मामले को लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह और भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष ठाकुर रौनियार के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों नेताओं के बीच हुए विवाद एक मकान की खरीद बिक्री को लेकर उपजा था। सुबह दोनों नेताओं के बीच जमीन के विवाद के मुद्दे पर बहस शुरू हुई जो मारपीट में बदल गई। आरोप है कि कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष ने भाजपा नेता को थप्पड़ जड़ दिया। इससे माहौल गरम हो गया और भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई।
विज्ञापन

चर्चा है कि भिटौली में एक मकान को 31 लाख रुपये में बेचा गया है। खरीदने वाले ने बेचने वाले व्यक्ति को 24 लाख रुपये दे दिया है। बाकी रकम की लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद एक पक्ष पैरवी के लिए कांग्रेस नेता के पास पहुंचा और दूसरा पक्ष भाजपा नेता के पास पहुंच गया। यह मामला पिछले कई दिनों से चल रहा था। बृहस्पतिवार को कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष कार से भाजपा नेता के घर पहुंचे। आरोप है कि गाड़ी से उतरते ही उन्होंने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए भाजपा नेता को बाहर बुलाया। भाजपा नेता के बाहर निकलते ही थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच हाथापाई शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों नेताओं के समर्थक इकट्ठे हो गए। माहौल पूरी तरह से गरम हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया और दोनों नेताओं को लेकर थाने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता शरद कुमार सिंह ने बताया कि वह सुबह लगभग 10 बजे भिटौली बाजार स्थित ईश्वर के चाय की दुकान पर बैठे था। तभी एक व्यक्ति आया और अपने जमीन के विवाद की बात करने लगा। इसके संबंध में बातचीत करने के लिए ठाकुर रौनियार को बुलाया। वह आते ही उत्तेजित हो गए और हमलावर होकर धक्का देते हुए भद्दे शब्दों का प्रयोग करने लगे। अपना बचाव कर किनारे हुआ।
वहीं, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष ठाकुर रौनियार ने मारने-पीटने का आरोप लगाया। उधर, कांग्रेसी नेताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष के घर भिटौली पहुंचकर मामले की जानकारी ली। कांग्रेसियों ने कहा कि सत्ता पक्ष के दबाव में पुलिस ने केस दर्ज किया है। अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी।

भिटौली थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि ठाकुर रौनियार की तहरीर पर आराेपी शरद कुमार सिंह के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed