फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Former BJP leader Rahi Masoom Raza accused of rape, murder, molestation appears in court

Maharajganj News: दुष्कर्म, हत्या, छेड़छाड़ का आरोपी पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा कोर्ट में पेश

Thu, 07 Dec 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 07 Dec 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Former BJP leader Rahi Masoom Raza accused of rape, murder, molestation appears in court
महराजगंज। हत्या, दुष्कर्म, छेड़छाड़, मारपीट के आरोपी पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा बुधवार को न्यायालय में पेश हुआ। बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने सुनवाई के लिए समय मांगा। न्यायालय ने सुनवाई के लिए अगली तिथि 21 दिसंबर दी है। पेशी के दौरान आरोपी परेशान दिखा। उसे संतकबीर नगर जिला जेल से यहां लाया गया था।
विज्ञापन


संतकबीर नगर जिले के एक गांव की रहने वाले किशोरी अपने पिता के साथ महराजगंज शहर में पूर्व भाजपा नेता राही मासूम के घर में किराए पर रहती थी। किशोरी का पिता ठेला लगाकर जीवन यापन करता था। पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा की नियत खराब हुई तो उसने किशोरी से दुष्कर्म, उसकी बहन से छेड़छाड़ की। उसके कृत्य को किशोरी के छोटे भाई ने देख लिया तो उसकी पिटाई कर दी थी। इस मामले को पहले दबाने की कोशिश की गई, लेकिन मामला संज्ञान में आते ही उच्चाधिकारियों ने गंभीरता दिखाई तो कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता विनोद सिंह ने बताया कि 21 दिसंबर को अगली तिथि निर्धारित हुई है। आरोपी को निर्धारित तिथि को पेश होने पड़ेगा। उसी दिन न्यायालय में आरोपों पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व भाजपा नेता को गिरफ्तार करने के लिए भी पुलिस कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। जब घटना हुई थी तो उसे पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया गया था। इसके बाद वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। उसके करीबियों को पुलिस ने उठाया तो कुछ अहम सुराग हाथ लगे थे। कई दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायालय में आरोप पत्र भी दाखिल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed