{"_id":"6664d91ea04edbbfa8018aa4","slug":"foreigners-started-returning-to-work-placetrains-full-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-124218-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कर्मभूमि की ओर लौटने लगे परदेशी...ट्रेनें फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कर्मभूमि की ओर लौटने लगे परदेशी...ट्रेनें फुल
Sun, 09 Jun 2024 03:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 09 Jun 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
सिसवां रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के गेट पर खड़े यात्री।
महराजगंज/सिसवा बाजार। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद दिल्ली, मुंबई, पंजाब, हिसार सहित अन्य प्रदेशों से वोट डालने आए लोग अपनी जन्मभूमि से कर्मभूमि की ओर लौटने लगे हैं। इससे सभी ट्रेनें फुल हो गई हैं। हालत यह है कि आरक्षित टिकट भी नहीं मिल पा रहा है। अगर किसी तरह से मिल भी जा रहा है तो ट्रेन में बैठने के लिए धक्का-मुक्की करनी पड़ रही है।
भीड़ से बचने के लिए रोजाना करीब 300 से 400 लोग बस से दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में कम भीड़ है, लेकिन इधर से जाने वाली ट्रेनों में जगह ही नहीं है। आरक्षित बोगी भी सामान्य हो गई है। शनिवार को सिसवा रेलवे स्टेशन पर रक्सौल से आनंद बिहार दिल्ली को जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस रूकी तो बाहर खड़े यात्री चढ़ने का प्रयास किए, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण उन्हें सीट नहीं मिल सकी। गेट से एक बार कोई अंदर घुस गया तो उसे बाहर निकलने में दुश्वारियां झेलनी पड़ी। ट्रेन पहले से बैठे यात्रियों ने बताया कि गैलरी में ठीक ढंग से खड़े होने की जगह नहीं है। भीड़ अधिक होने के कारण कई लोग बस से रवाना हुए।
रक्सौल से आनंद बिहार दिल्ली को जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस में बैठे यात्रियों ने कहा कि चुनाव बीतने के बाद गाड़ियों में अचानक भीड़ बढ़ गई है। बैठने की जगह नहीं है। अभी तो लंबी यात्रा करनी है। अब आगे तो और परेशानी झेलनी पड़ेगी। जिस स्टेशन पर गाड़ी रूकती थी तो सैकड़ों की संख्या में लोग गाड़ी में चढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। यही हाल नौतनवा में इंटरसिटी का रहा।