{"_id":"6707dc46d0b4cd318209a451","slug":"food-safety-team-took-six-samples-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-133333-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खाद्य सुरक्षा की टीम ने लिए छह नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खाद्य सुरक्षा की टीम ने लिए छह नमूने
Thu, 10 Oct 2024 07:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 10 Oct 2024 07:23 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। खाद्य सुरक्षा की टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में दुकानों का निरीक्षण किया। टीम ने दुकानों से खाद्य पदार्थों का छह नमूना लेकर जांच के लिए भेजा और 11 किलो किशमिश जब्त कर दुकानदार को सुरक्षित रखने के लिए दिया। निरीक्षण के दौरान टीम ने 11 लीटर कलातीत सरसों का तेल नष्ट कराया।
त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सिसवा बाजार सहित जनपद के अन्य क्षेत्रों में दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने बेसन, किशमिश और कुट्टू आटा का 6 नमूना लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिया। टीम ने एक दुकान से 11 किलो किशमिश जब्त करके दुकानदार को सुरक्षित रखने के लिए दिया और 11 किलो कलातीत सरसों का तेल नष्ट कराया। नष्ट कराए गए सरसों के तेल की अनुमानित कीमत 2400 रुपये बताई गई।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा द्वितीय डॉ. टीआर रावत ने बताया कि दुकानदारों को निर्देश दिया गया है कि वह तीन सप्ताह पुराना बिना पैक कुट्टू का आटा न बेचें। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के के उपाध्यक्ष, अंकित सिंह, हंसराज प्रसाद, रंजनी मौर्य, रंजन श्रीवास्तव मौजूद रहे। संवाद