फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fog welcomes December, mercury expected to fall throughout the month

Maharajganj News: कोहरे से दिसंबर का स्वागत, पूरे माह पारा गिरने का अनुमान

Mon, 01 Dec 2025 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Fog welcomes December, mercury expected to fall throughout the month
रविवार दोपहर बाद दिखी धुंध, दो डिग्री तक गिरा अधिकतम तापमान
विज्ञापन

पछुआ हवा पूरे दिन कराया ठंड का एहसास
महराजगंज। ठिठुरन भरे जाड़े के लिए इस माह तैयार रहिए क्योंकि दिसंबर का स्वागत न सिर्फ घने कोहरे से होगा बल्कि तापमान लुढ़कने का क्रम पूरे माह बरकरार रहने वाला है। रविवार दोपहर बाद से ही इसके आसार दिखे और दोपहर बाद धुंध की स्थिति बनी रही। छह किमी प्रति किमी की रफ़्तार से चली पछुआ हवा ने जाड़े का एहसास कराया। अधिकतम तापमान पिछले दिनों के मुकाबले दो डिग्री नीचे खिसक कर 23 डिग्री सेंटीग्रेड तो न्यूनतम एक डिग्री की कमी के साथ 12 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
दिसंबर की सर्दी का प्रभाव एक दिन पहले से ही दिखने लगा। रविवार की धूप सुबह से ही हल्की रही। दोपहर बाद धूप का प्रभाव नहीं दिखा और छह किमी प्रति घंटा की पछुआ हवा ने तापमान को नीचे गिरा दिया। दोपहर दो बजे हल्के ऊनी कपड़ों में घर के बाहर निकलने वालों ने सिहरन भरी ठंड महसूस की। शाम चार बजे के बाद धुंध की स्थिति ने दृश्यता को न्यून कर दिया। शाम के समय वाहन चालकों को लाइट जलाना पड़ा। मौसम विभाग की माने तो पूरे माह घना कोहरा व शीतलहर की स्थिति देखने को मिलेगी। पहली दिसंबर से ही कोहरा घनत्व में इजाफे का अनुमान है।
विज्ञापन


वर्जन
पिछले दिनों तक सक्रिय दो पश्चिमी विक्षोभ व चक्रवाती परिसंचरण के कारण तापमान बढ़ा था। इसकी समाप्ति के बाद कोहरे की अधिकता व तापमान के गिरने का क्रम शुरू होगा। दिसंबर में ठंड अधिक पड़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed