फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fly higher than wings of horses

हौसलों के पंख से ऊंची उड़ान भरें

Fri, 27 Jul 2018 01:01 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Fri, 27 Jul 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। अवसर था अमर उजाला की ओर से आयोजित भविष्य ज्योति प्रतिभा सम्मान समारोह का। विशप एकेडमी विद्यालय मउपाकड़ के सभागार में गुरुवार को आयोजित इस समारोह में अतिथियों ने मेडल व प्रमाण पत्र देकर यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई  के 50 प्रतिभावानों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के सेवानिवृत्त न्यायाधीश कलीमुल्लाह खां ने कहा कि शिक्षा समाज की आत्मा है। शिक्षा हासिल करके ही लोग दुनिया में नाम रोशन करते हैं। शिक्षा ही ज्ञान है। ज्ञान के रूप में शक्ति है वह ताजिंदगी आपके साथ है। ऐसे में सभी विद्यार्थी हौसले के पंख से शिक्षा के क्षेत्र में ऊंची उड़ान भरें और अपने त्याग, तपस्या के बल पर ऊंचा मुकाम हासिल कर अपना, अपने परिवार, समाज व राष्ट्र का नाम रोशन करें।उन्होंने कहा कि समाज में फैले कीचड़ को धुलने का काम विद्यार्थियों का है। माता-पिता की सेवा करके ही सफलता प्राप्त कर सकते हैं। बिना पढ़ा लिखा व्यक्ति जानवरों के समान है। उन्होंने मेधावियों को कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें, विद्वान बने, अफसर बनें। विशिष्ट अतिथि एसपी आरपी सिंह ने मेधावियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मेहनत करके मेडल लेने के स्थान से मेडल देने का मुकाम हासिल करें। एडीएम न्यायिक रतिभान वर्मा ने मेधावियों से कहा कि अभी तो वह जनपद स्तर पर सम्मानित हो रहे हैं और मेहनत कीजिए ताकि मंडल, राज्य व राष्ट्र स्तर पर भी सम्मान मिले। सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ मनीष सिंह ने कहा कि पहले लक्ष्य बनाएं, उत्साह एवं मेहनत के साथ पढ़ाई करें। उन्होंने मेधावियों से सफाई पर ध्यान देने, पौधरोपण करने, पॉलीथिन का प्रयोग न करने तथा शौचालय का प्रयोग करने का आह्वान किया।एसएसबी के द्वितीय सेनानायक अनुलेश कुमार ने कहा कि ऊंचाइयों पर जाने के लिए पहले नींव को मजबूत करें। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि महापुरुषों के नाम पर सड़कें बनती रही हैं और अब सरकार ने मेधावियों के नाम पर सड़क बनवाने की घोषणा की है। विद्यार्थियों को चाहिए कि मेहनत कर अपना नाम रोशन करें। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वहीं, अतिथियों को बुके देकर तथा व बैज लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के      प्रबंध निदेशक वीके तिवारी, ज्योतिष मणि त्रिपाठी, रत्नेश चंद्रा, महेंद्रानंद, विपिन तिवारी, सुनील मिश्रा, जितेंद्र वर्मा, आत्माराम गुप्ता, रमेश लाल श्रीवास्तव, जीएस गिरी आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed