फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Five sisters lost their only brother in the accident.

Maharajganj News: हादसे में पांच बहनें गंवा बैठीं इकलाैता भाई

Mon, 20 Jan 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 20 Jan 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Five sisters lost their only brother in the accident.
महराजगंज/ निचलौल। थाना क्षेत्र के बजहा उर्फ अहिरौली गांव के राजी टोला निवासी पांच बहनों का इकलौता भाई कोहरे के कहर से सदा के लिए आंखों से ओझल हो गया। वहीं रिश्तेदारी की दो महिलाओं का सुहाग उजड़ गया।
विज्ञापन

यह सड़क हादसा शनिवार देर रात में निचलौल से घर लौटते समय बहुआर रोड स्थित वन देवी माता मंदिर के पास हुआ। हादसे में कार सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। रविवार सुबह हादसे की खबर गांव में मिलते ही मातम छा गया। गांव के अधिकांश घरों में चूल्हे नहीं जले। बजहा उर्फ अहिरौली गांव के राजी टोला निवासी रामानंद गुप्ता की पांच बेटियां पूनम, चंद्रकला, रेनू, मीना और रीना से घने कोहरे ने इकलौते भाई राजेश को छीन लिया। इतना ही नहीं राजेश के घर रिश्तेदारी में कुशीनगर जिले से आए युवक देवानंद और शोभित की मौत से दोनों की पत्नियों के सुहाग भी उजड़ गए। तीनों युवक एक कार में सवार होकर निचलौल से घर की ओर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि राजेश पांच बहनों का इकलौता भाई था, जिसके चलते पांचों बहनें भाई राजेश को काफी प्यार और दुलार करती थीं।
विज्ञापन

राजेश दो बहनों से छोटा और तीन बहनों से बड़ा था। वहीं राजेश के पिता रामानंद की आर्थिक हालत कुछ ठीक नहीं है। इसके चलते वह अक्सर विदेश जाकर मजदूरी करते हैं। उन्होंने तीन बड़ी बेटियों की शादी कर हाथ भी पीले कर दिए थे। अब बेटे राजेश की शादी कुशीनगर जिले के रामकोला में तय थी। 27 जनवरी को राजेश की सगाई होनी थी। 20 फरवरी को दूल्हा बनकर शादी रचाने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश की मां मंजू देवी बेटियों के साथ मिलकर घर में शादी की तैयारी में जुटी थीं। वहींं बेटे की शादी के लिए पिता रामानंद भी 20 जनवरी को घर पहुंचने वाले थे, लेकिन शायद ईश्वर को यह सब मंजूर नहीं था, क्योंकि विदेश से पिता रामानंद को घर पहुंचने और माथे पर सेहरा सजने से पहले राजेश की अर्थी सज गई। इस हादसे ने लोगों की आंखें नम करने के साथ ही झकझोर कर रख दिया है। हर व्यक्ति बिलखते परिजनों को देख इस हादसे को कोस रहा था। लेकिन अनहोनी के आगे सभी विवश थे।

धुआं उगलते वाहनों से प्रदूषण का खतरा : जिले में सड़कों पर करीब 20,000 से अधिक कंडम गाड़ियां दौड़ रही हैं, लेकिन जिम्मेदार इस पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं। नियम के अनुसार 15 साल से अधिक अवधि की गाड़ियों के चलन पर रोक है। इसमें ज्यादातर बाइक शामिल है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में बिना परमिट और कंडम वाहनों का उपयोग हो रहा है। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। धुआं उगलते हुए वाहनों से प्रदूषण का खतरा भी बढ़ गया है। समय सीमा पूरी हो चुकी गाड़ियों के सभी प्रपत्र भी पूरे नहीं होते हैं। इससे कुछ तो जुगाड़ गाड़ी बनवाकर काम चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed