फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Five km of road rebuilt at a cost of Rs 1.5 crore, providing convenience to pedestrians

Maharajganj News: डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से पांच किमी सड़क का पुनर्निर्माण, राहगीरों को मिली सुविधा

Sat, 28 Mar 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Five km of road rebuilt at a cost of Rs 1.5 crore, providing convenience to pedestrians
विगत छह माह से लोक निर्माण विभाग करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से इसका पुनर्निर्माण करवा रहा था
विज्ञापन

भिटौली। सदर तहसील क्षेत्र के भिटौली उपनगर के कामता चौक से सोहरौना तिवारी तक जाने वाले मार्ग पर लगभग 5 किलोमीटर की सड़क बनकर तैयार हो चुकी है। इससे राहगीरों की राह आसान हो गई है। यह मार्ग विगत पांच वर्षों से खस्ताहाल था। राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही थी। छह माह से लोक निर्माण विभाग करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से इसका पुनर्निर्माण करवा रहा था।
जानकारी के अनुसार, वर्तमान समय में यह सड़क बनकर पूरी तरह से तैयार हो गई है। राहगीरों को अब आने-जाने में काफी सुविधा हो रही है। इस मार्ग से प्रतिदिन भिटौली, कामता चौक, परसिया, भैंसी, मुडिला चौधरी, जडार, महदेइयां, विंदवलिया, सोहरौना तिवारी, पिपरिया, राज मंदिर, बभनौली आदि दर्जनों गांव के हजारों लोग गुजरते हैं। पहले लोग इस रास्ते पर चलने से कतराते थे लेकिन अब इस मार्ग पर आते-जाते लोगों की संख्या देखी जा सकती है। क्षेत्र के राजू वर्मा ने बताया कि पहले इस रास्ते से गाड़ियों का आना-जाना कम था, मगर जबसे यह मार्ग बनकर तैयार हुआ है, तबसे आसानी से लोग आ-जा रहे हैं।
विज्ञापन

अजीत कुमार सिंह और कुंदन वर्मा ने बताया कि सड़क निर्मित हो जाने से लोगों को काफी सुविधा मिल रही है। संतोष गुप्ता ने बताया कि विगत 5 वर्षों से यह रास्ता काफी खस्ताहाल अवस्था में था। इसके बन जाने से आम जनता को काफी सहूलियत मिल रही है। लोग आसानी से अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed