{"_id":"65cb72087309cb93d109d835","slug":"five-bike-riders-injured-in-road-accident-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-115734-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सड़क हादसे में बाइक सवार पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सड़क हादसे में बाइक सवार पांच घायल
Tue, 13 Feb 2024 07:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 13 Feb 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। मंगलवार को दो सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर तीन घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जबकि अन्य का इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलवा गांव के धगरईया टोला निवासी बेचू पाल (42) निवासी रमेश पाल (48) और लंगड़ी विशुनपुरा निवासी छेदी पाल (45) के साथ एक बाइक पर सवार होकर झुलनीपुर से वापस घर की ओर लौट रहे थे। इसी बीच सरहद से सटे होकर गुजर सड़क स्थित शीतलापुर गांव के पास बिखरी गिट्टी पर बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। जिस दौरान बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। इसी तरह निचलौल चिउटहा मार्ग पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार अमरजीत (30) और उसके साथी बृजेश (20) निवासी कैमा थाना कोठीभार घायल हो गए। दोनों घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। संवाद