{"_id":"67e954fe05a487cab705926c","slug":"five-acres-of-wheat-crop-turned-to-ashes-farmer-scorched-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-145844-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पांच एकड़ गेहूं की फसल राख, किसान झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पांच एकड़ गेहूं की फसल राख, किसान झुलसा
Sun, 30 Mar 2025 07:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 30 Mar 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरा सोहट में रविवार की दोपहर भूसा बनाने वाली मशीन से आग लगने से पांच एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। वहीं किसान रामकिशोर दूबे झुलस गए। उन्हें सीएचसी लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया गया।
पिपरा सोहट के सीवान में रविवार को भूसा मशीन किसानों पर संकट बन गया। मशीन से भूसा बनाया जा रहा था। इस दौरान अचानक चिनगारी निकली और देखते-देखते गेहूं की फसल में आग लग गई। आग की लपट देखते ही पूरे क्षेत्र में हाहाकार मच गया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से खेत की जोताई करके किसी तरह से आग पर काबू पाया। जहां किसान घनश्याम पाठक, शैलेश पाठक, विश्वनाथ दूबे, रामकिशोर दूबे की पांच एकड़ फसल जल गई। वहीं आग की लपट से किसान रामकिशोर दूबे झुलस गए। उन्हें लक्ष्मीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष कोल्हुई अरविंद सिंह के अनुसार, ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया है। संवाद