फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   First took him to the field and beat him, father-in-law tied his hands, husband strangled him

Maharajganj News: पहले खेत में ले जाकर पीटा, ससुर ने बांधे थे हाथ, पति ने दबाया गला

Fri, 13 Oct 2023 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
First took him to the field and beat him, father-in-law tied his hands, husband strangled him
पहले खेत में ले जाकर पीटा, ससुर ने बांधे थे हाथ, पति ने दबाया गला
संगीता के ससुर और पति ने गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर सिवान में सुखनरैना नाले के पास कर दी थी हत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के नरकटहा गांव में संगीता के हत्या की गुत्थी सुलझ चुकी है। पूछताछ में पूछताछ में पता चला है कि संगीता के ससुर ने उसके हाथ बांधे थे और पति ने गला दबाकर मार डाला था। वारदात के पहले पिता पुत्र दोनों ने मिलकर खेत में ही संगीता की बेरहमी से पिटाई की थी। मौका ए वारदात पर शराब की शीशी मिली थी। ससुर को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, पति अब भी फरार है।
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि बीते सोमवार को पनियरा थाना क्षेत्र के नरकटहा गांव में स्थित डेढ़ किलोमीटर दूर सिवान में सुखनरैना नाले के पास अपने खेत में बेटे ने पिता के साथ मिलकर अपनी पत्नी संगीता की बेरहमी से पिटाई की थी। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। ससुर ने बहु के हाथ और पैर को बांधा और बेटा सीने चढ़कर गले को पैर से तब तक दबाए रखा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों ने नाले के किनारे मिट्टी खोदकर उसके शव को उसमें दफना दिया। पुलिस ने आरोपी ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो संगीता की मौत की गुत्थी सुलझ गई। उसकी निशानदेही पर बुधवार को पुलिस ने घटनास्थल पर सुखनरैना नाले के पास संगीता के शव को बरामद कर लिया था। पुलिस ने घटनास्थल के पास एक खेत में शराब कुछ शीशी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी ससुर को रामकेवल को मुजुरी तिराहा टेंपो स्टैंड के पास गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
‘मेरी बहु के ऊपर देवी देवताओं का साया था’
-- पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी ससुर रामकेवल ने बताया कि मेरी बहु संगीता आए दिन मेरे बेटे से झगड़ा करती रहती थी। पति पत्नी में कई बार विवाद हो चुका था। मेरी बहु के ऊपर देवी-देवताओं का साया था। इसकी को लेकर वह मेरे बेटे से झगड़ती रहती थी। हमने बेटे के साथ मिलकर एक योजना बनाई कि अब बहु संगीता की किस्सा खत्म कर दिया जाए। बेटे ने सहमति जताई तो फिर हम दोनों संगीता को झाड़ फूंक और दवाई कराने का हवाला देकर सोमवार रात में घर से बच्चों को बताकर निकले थे। डेढ़ किलोमीटर सिवान ले जाकर अपने खेत में पिटाई की। हाथ पैर बांध दिए और बेटे ने उसके गले को पैर से दबाकर उसकी हत्या कर दी।
----------------
बच्चों ने पूछा, दादा मां कहा है, तो बोला तुम्हारे पापा के साथ आ रही
--पुलिस को गुमराह करने की नियत से बेटे के साथ घर पर आया। उसके घर पर मौजूद बच्चों ने पूछा, दादा मां कहा है, हमने जवाब दिया तुम्हारे पापा के साथ आ रही है। तब तक कुछ देर बाद मेरा बेटा घर पहुंच गया और उसी दौरान तीनों बच्चों ने अपने पिता से सवाल किया कि मां अब तक घर क्यों नहीं आई। जिस पर उनसे बोला कि हमने तुम्हारी मां को मारकर जमीन में दफना दिया है। इसी दौरान बच्चों ने मां की मौत की खबर सुनकर रोने लगे। जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। हमने अपने बेटे को बचाने के लिए उसको भगा दिया और पुलिस को झूठी सूचना देकर गुमराह कर दिया।


-----------------
दोनों बाप बेटे ने मिलकर संगीता की हत्या करके उसके शव को गांव के पास सुखनरैना नाले में छिपा दिया था। पूछताछ के दौरान ससुर रामकेवल ने पूरी कहानी बताई है। आरोपी ससुर को मुजुरी तिराहा टेंपो स्टैंड के पास गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मृतका के पति घनश्याम के गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। उसे भी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
देवेंद्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष पनियरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed