फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Firecracker shop will be set up on 11th and 12th, security arrangements will have to be made

Maharajganj News: 11 व 12 को लगेगी पटाखे की दुकान, सुरक्षा के रखने होंगे प्रबंध

Fri, 10 Nov 2023 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Firecracker shop will be set up on 11th and 12th, security arrangements will have to be made
- जिले में 58 स्थायी व 205 अस्थायी दुकानों के लिए जारी किया गया लाइसेंस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। दिवाली पर्व के मद्देनजर जिले में पटाखे की दुकान चिह्नित स्थलों पर 11 व 12 नवंबर को लगेंगी। दुकान लगाने वाले लोगों को अग्निशमन विभाग की ओर से बताए गए मानकों का पालन करना होगा। विभाग की ओर से दुकान लगने की अवधि में उसकी जांच भी की जाएगी।
जिले में स्थायी रूप से पटाखे कारोबार से जुड़ी 58 दुकानें हैं। इसमें से जहां 11 पटाखे को बनाने का भी काम करती हैं, वहीं 47 सिर्फ बेचने का। अस्थायी दुकान की बात करें तो दीपावली में दो से तीन दिन तक के लिए प्रशासन की ओर से जो लाइसेंस दिया जाता है उसके तहत इस बार अब तक 205 लोगों को लाइसेंस दिए गए हैं। अग्निशमन विभाग की ओर से सभी को निर्धारित स्थलों पर ही दुकान लगाने को कहा गया है।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान लगाने के लिए इन स्थलों को विभाग ने किया चिह्नित
पटाखे की दुकान लगाने के लिए जिन 19 जगहों को अग्निशमन विभाग ने चिह्नित किया गया है उनमें महराजगंज में जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज खेल मैदान, फरेंदा में गल्ला मंडी, नौतनवां में नौतनवां इंटर कॉलेज, घुघली में डीएवी कॉलेज, पनियरा में शुकहिया बाजार, परतावल में तिवारी जी का बागीचा, शिकारपुर में सिंदूरिया जाने वाली नहर पटरी, सोनौली में रामजानकी मंदिर, सिंदूरिया में शिकारपुर जाने वाली नहर पटरी, निचलौल में दामोदरी पोखरा, सिसवा में प्राइमरी स्कूल, अड़्डा बाजार में महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज के सामने, बृजमनगंज में पक्के पोखरा के किनारे, लक्ष्मीपुर में वन विभाग के खाली स्थान पर, ठूठीबारी में इंटर कॉलेज के बगल में, पुरंदरपुर में मोहनापुर ढांले के पास खाली स्थान पर, चौक मेें सब्जी मंडी, बलुही धूस में चौराहे के खाली स्थान पर व धानी बाजार में पोखरे के पास का खाली स्थान है। प्रशासनिक अनुमति के बाद इसे अंतिम रूप से माना जाएगा।
----------------------------

दुकान के लिए यह है नियम-कानून
- पटाखे की दुकान पर सुरक्षा के दृष्टि से पानी का ड्रम, बालू व अग्निशमन यंत्र जरूर रखा जाए।
- दुकान आबादी से बाहर व खुले क्षेत्र में हो
- एक से दूसरे दुकान के बीच में तीन मीटर की दूरी हो
- कोई भी दुकानदार अपने दुकान पर कागज व अन्य किसी ज्वलनशील सामानों को नहीं रखेगा
--------------------------------------
चार जगहों पर लगेगी यूनिट, शेष पर कर्मी रखेंगे नजर
अग्निशमन विभाग ने जिले में दीपावली पर्व को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए चार जगहों पर यूनिट को तत्पर रखने की व्यवस्था बनाई है। महराजगंज, नौतनवां, निचलौल व सिसवा में वाहन के साथ कर्मियों को तैनात किया जाएगा। अन्य जगहों पर कर्मियों के माध्यम से व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी।
--------------------------------------
अप्रिय स्थिति में इन नंबरों पर करें सूचित
दुकानदार या आमजन जिले मेें कहीं भी दुकानों पर किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर अग्निशमन विभाग के नियंत्रण कक्ष 9454418796, 9454418795 व 8887620951 पर सूचित करें। सिसवा क्षेत्र में सहायता के लिए 9454418798 व 6387300058, निचलौल क्षेत्र मेें सहायता के लिए 8765390252, नौतनवां क्षेत्र के लिए 9415980689 पर सूचना दें। इसके साथ ही 101, 112 व अपने नजदीकी थाने के नंबर के माध्यम से भी वे सूचना दे सकते हैं।
--------------------------------
दीपावली पर्व को जिले में अच्छे ढंग से संपन्न कराने के लिए अग्निशमन विभाग तत्पर है। पटाखे की दुकान लगाने वाले दुकानदारों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। सभी कड़ाई से उसका पालन करें।
जसबीर सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed