{"_id":"65885bef4a970a07dd01e286","slug":"fire-in-electronic-shop-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-12416-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी आग
Sun, 24 Dec 2023 09:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 24 Dec 2023 09:57 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। शहर के कटरा चौराहे पर रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में आग लग गई। इससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
थाना क्षेत्र के सिधावे निवासी आत्मा कश्यप ने बताया कि निचलौल शहर के कटरा चौराहे पर उनकी इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। रविवार को देर शाम दुकान बंद कर घर चले गए। घर पहुंचते ही एक व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि दुकान में आग लग गई है। घटना की सूचना सुनते ही वह सन्न हो गए। सूचना के बाद वह दुकान पहुंचे। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंच लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।