{"_id":"659d33647542e3f5bd029bfe","slug":"fire-broke-out-in-shoe-shop-loss-worth-lakhs-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-13486-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जूता चप्पल की दुकान में आग लगी, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जूता चप्पल की दुकान में आग लगी, लाखों का नुकसान
Tue, 09 Jan 2024 05:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 09 Jan 2024 05:22 PM IST
विज्ञापन
नौतनवा। कस्बे के जानकी नगर वार्ड में मंगलवार तड़के एक जूता-चप्पल की दुकान में आग लग गई। इससे लाखों रुपये के सामान जलकर राख हो गए। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
नौतनवा कस्बा के वार्ड नंबर 8 मधुबन नगर निवासी रवि जायसवाल की वार्ड नंबर 18 जानकी नगर वार्ड में फल मंडी में जूता-चप्पल की दुकान है। सोमवार की रात करीब सात बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। मंगलवार की सुबह करीब चार बजे शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। आसपास के लोगों ने उन्हें सूचना दी। सूचना मिलते ही दुकानदार मौके पर पहुंच गए।
दुकान के अंदर से आग की लपटें शटर के बाहर निकल रही थीं। आग की लपटें इतनी तेज थी कि लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर चौकी प्रभारी योगेंद्र कुमार मयफोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी जयप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।