फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fire broke out due to gas cylinder explosion, bride's clothes and jewelery burnt

Maharajganj News: प्रशिक्षण से 16 कर्मी गैरहाजिर, केस दर्ज कराने के आदेश

Tue, 23 Apr 2024 05:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 23 Apr 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to gas cylinder explosion, bride's clothes and jewelery burnt
महराजगंज। आईटीएम चेहरी में मतदान कर्मियों को सोमवार को प्रशिक्षण दिया गया। 16 कर्मी गैरहाजिर रहे। मंगलवार को भी कर्मी अगर उपस्थित नहीं हुए तो सीडीओ ने उनके विरुद्ध केस दर्ज कराने व अप्रैल माह का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि दो पालियों में 500-500 मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण कराया गया। इसमें पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारी प्रथम को प्रशिक्षण दिया गया। दोनों पालियों में 16 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। विभागाध्यक्षों को अनुपस्थित मतदान कार्मिकों के विरुद्ध कार्रवाई एवं अप्रैल माह का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया गया है। मतदान कार्मिक 23 अप्रैल को सुबह नौ बजे आईटीएम महराजगंज में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुनय कुमार झा ने मतदान कार्मिकों को निर्देश देते हुए कहा कि अधिकांश मतदान कार्मिक अनुभवी हैं। पूर्व में भी कई बार मतदान प्रक्रिया को सकुशल संपादित किया होगा, लेकिन कई बार मतदान के दिन छोटी सी गलती के चलते पुनर्मतदान की स्थिति आ जाती है। इसलिए सभी निर्देशों को पढ़ व समझ लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

75 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करेंगे तो फिर प्रशिक्षण देना पड़ेगा
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण के उपरांत सभी कार्मिकों की लिखित परीक्षा होगी, जो लोग 75 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करेंगे उन्हे पुनः प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा। नोडल अधिकारी कार्मिक व प्रशिक्षण/मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी मतदान कार्मिक प्रशिक्षण संबंधी पीपीटी का अध्ययन अच्छी तरह कर लें। पीपीटी में मतदान संबंधी संपूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई है। कोई समस्या है तो मास्टर ट्रेनर से बात कर उनका समाधान कर लें।

प्रशिक्षण के दौरान डीसी एनआरएलएम बीबी सिंह, डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब, पीडी रामदरश चौधरी, डीआईओएस अमरनाथ राय, एसडीएम सदर रमेश कुमार, डीसी अभिषेक प्रियदर्शी, जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed