फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR will be lodged against the counterfeit mafia under NSA.

Maharajganj News: नकल माफिया पर होगी एनएसए के तहत दर्ज कराई जाएगी प्राथमिकी

Sun, 08 Feb 2026 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
FIR will be lodged against the counterfeit mafia under NSA.
राष्ट्रीय सुरक्षा कानून में एक करोड़ तक जुर्माना और संपत्ति कुर्की का भी किया गया है प्रावधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में शुचिता निर्धारण के लिए शासन ने डीआईओएस की शक्तियां बढ़ा दी हैं। अब अगर नकल गिरोह की सक्रियता मिलती है तो डीआईओएस नकल निवारण अधिनियम की जगह राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत प्राथमिकी दर्ज करा सकेंगे। इसके तहत एक करोड़ रुपये का जुर्माना व संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई की जा सकती है। लेकिन इस अभियोग की सिफारिश करने से पहले परिषद सचिव को अवगत कराना होगा।
18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में 104 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 70,701 परीक्षार्थी इसमें शामिल होंगे। हालांकि जनपद में कभी नकल गिरोह की गतिविधि नहीं मिली है लेकिन नकल माफिया पर नकेल कसने के लिए इसका प्रावधान किया गया है। किसी केंद्र पर नकल करते मिलने पर सिर्फ विद्यार्थी पर ही नहीं बल्कि केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक और बाहरी तत्वों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस कार्यालय को मिले पत्र में कहा गया है कि परीक्षा केंद्र पर नकल की पुष्टि पर केवल परीक्षा निरस्त करने या छात्र को दंडित करना पर्याप्त नहीं। नकल के पीछे काम कर रहे संगठित गिरोह को तोड़ना लक्ष्य है ताकि विष्य में कोई परीक्षा प्रणाली से खिलवाड़ न कर सके।
विज्ञापन


वर्जन
परीक्षा अवधि में कानून-व्यवस्था, गोपनीयता और पारदर्शिता को इस बार काफी सख्ती बरती जाएगी। जरूरत पड़ने पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का प्रावधान भी बोर्ड ने किया है। ताकि परीक्षी की शुचिता पर किसी तरह की आंच न आने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed