{"_id":"6a86189214920421680e18a7","slug":"fir-registered-against-three-individuals-on-charges-of-kidnapping-and-raping-a-young-woman-after-making-her-inhale-an-intoxicating-substance-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-183544-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: युवती को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण और दुष्कर्म का आरोप, तीन पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: युवती को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण और दुष्कर्म का आरोप, तीन पर प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरे दिन आधी रात को घर के बाहर छोड़कर भाग गया आरोपी
फर्श की लिपाई के लिए मिट्टी लेने गई युवती को नशीला पदार्थ सुघाकर ले जाने का आरोप
दो दिन बाद युवती ने घर पहुंच परिजन को सुनाई आप बीती
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 19 वर्षीय युवती का अपहरण करके दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार पर श्यामदेउरवां थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस को दिए तहरीर में पीड़िता की मां ने बताया कि 16 अगस्त की सुबह करीब पांच बजे उसकी बेटी घर की सफाई कर रही थी। फर्श की लिपाई के लिए वह घर के बगल से मिट्टी लेने गई थी। इसी दौरान अचानक वह लापता हो गई। काफी देर तक उसके वापस नहीं लौटने पर मां ने उसकी तलाश शुरू की। परिजन ने आसपास के लोगों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी पता किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
मंगलवार की रात करीब 12 बजे अचानक लापता बेटी ने घर का दरवाजा खटखटाया। आवाज सुनकर उसकी मां ने दरवाजा खोला। सामने बेटी को देखकर वह हैरान रह गई। युवती मां से लिपटकर फफक-फफक कर रोने लगी। पूछने पर उसने बताया कि मिट्टी लेने के दौरान दो युवक उसके पास पहुंचे और नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद उसे कहां ले जाया गया, इसकी जानकारी उसे नहीं है।
विज्ञापन
युवती ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घर लौटने के दौरान उसके चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान भी दिखाए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। बुधवार को युवती की मां ने थाने पहुंचकर लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नसीम और उसके पिता सुकुरूद्दीन निवासी बैजौली के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।