{"_id":"69eabc7af8fb03f23203c5fa","slug":"fir-registered-against-five-in-dowry-harassment-and-assault-case-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-175894-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दहेज उत्पीड़न और मारपीट के मामले में पांच पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दहेज उत्पीड़न और मारपीट के मामले में पांच पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पिपराबाबू की एक महिला ने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रियंका पटेल ने आरोप लगाया कि 20 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे उसके पति रामसंजेश, ससुर पारस, सास प्रेमता, गुड़िया पत्नी संजय और संजय ने मिलकर उसके साथ मारपीट की।
प्रियंका ने बताया कि विवाद के दौरान आरोपियों ने उसकी आंख फोड़ने की भी कोशिश की। जान बचाने के लिए वह किसी तरह वहां से भागी और तुरंत डायल 112 पर फोन कर मदद मांगी। मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन आरोप है कि उस समय कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति रामसंजेश, ससुर पारस, सास प्रेमता, गुड़िया, संजय पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद