फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR registered after a minor was given only 7,000 in exchange for jewelry worth 3 lakh.

Maharajganj News: नाबालिग से तीन लाख के जेवर लेकर दिए मात्र सात हजार, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 15 Jun 2026 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
FIR registered after a minor was given only 7,000 in exchange for jewelry worth 3 lakh.
सदर कोतवाली क्षेत्र के बरवा राजा गांव का है मामला
विज्ञापन

बच्ची से तीन लाख के जेवर लेकर मात्र सात हजार रुपये देने का आरोप
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के बरवां राजा गांव निवासी सरला देवी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र में उन्होंने एक महिला व्यवसायी पर उनकी नाबालिग नतिनी से सोने-चांदी के जेवर लेकर हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

सरला देवी ने बताया कि 19 दिसंबर 2025 को उनकी नाबालिग नतिनी घर के अंदर रखे सोने और चांदी के जेवरात लेकर बागापार चौराहा स्थित ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंच गई। आरोप है कि दुकान संचालिका प्रेमशीला ने सभी जेवर अपने पास रख लिए और बदले में मात्र सात हजार रुपये दे दिए। जबकि जेवरों की अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


सरला देवी का आरोप है कि जब उन्होंने अपने जेवर वापस मांगे तो आरोपित महिला ने उन्हें लौटाने से इंकार कर दिया। आरोप है कि महिला ने धमकी दी कि यदि दोबारा दुकान पर जेवर मांगने आई तो हत्या करा दी जाएगी। उन्होंने 20 मार्च 2026 को मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस को दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक को भी रजिस्ट्री और कुरियर के माध्यम से शिकायत भेजी गई, किंतु वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्रेमशिला निवासी बागापार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed